Chess: फिडे विश्व शतरंज कप 2025 के चौथे दौर में बीते मंगलवार को सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बाजियां ड्रॉ खेलीं हैं। इसके चलत हुए ये सभी पांचों भारतीय शतरंज खिलाड़ी अभी भी अगले दौर में पहुंचने की दौड़ में बने हुए हैं।
चौथे दौर में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन :-
फिडे विश्व शतरंज कप 2025 के चौथे दौर में बीते मंगलवार को सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बाजियां ड्रॉ खेलीं थी। इसके चलते हुए ये सभी पांचों भारतीय खिलाड़ी अभी भी अगले दौर में पहुंचने की दौड़ में बने हुए हैं।

इसके चलते हुए चौथे दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने हंगरी के दिग्गज खिलाड़ी पीटर लेको के खिलाफ अपना मैच ड्रा खेला है। अपने इस मैच में एरिगेसी को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा था। क्यूंकि इस मैच में लेको सफेद मोहरों से खेलते हुए ड्रॉ से संतुष्ट दिखाई दिए।

इसके चलते हुए अब पूरी उम्मीद है कि अर्जुन दूसरी बाजी में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके अलावा चौथे दौर में ही प्रज्ञानंद और डेनियल डुबोव के बीच भी मुकाबला बराबरी पर छूटा है। वहीं इस मैच में डुबोव ने जोखिम उठाने की कोशिश की थी, लेकिन अंत में यह बजी भी ड्रा पाए समाप्त हुई।

इसके अलावा अन्य खेले गए मैचों में ग्रैंडमास्टर पी. हरिकृष्णा ने स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस, वी. प्रणव ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव, और वी. कार्तिक ने वियतनाम के ली कुआंग लिएम के खिलाफ खेलते हुए बजी ड्रा खेली है। वहीं इन सभी नतीजों के बाद भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बनाए हुए हैं। तभी तो अब निर्णायक दूसरी बाजियों में जीत हासिल करने पर उनकी निगाहें टिकी हुई हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

