ISSF World Championship: भारत के स्टार ओलंपियन निशानेबाज खिलाड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है।
इसके अलावा ईशा सिंह और सम्राट राणा की भारतीय जोड़ी ने भी इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। क्यूंकि इस भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू की जोड़ी से 10-16 से हार का सामना करना पड़ा है।
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने जीता रजत पदक :-
भारत के स्टार निशानेबाज और ओलंपियन खिलाड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने बीते मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है।

इसके बाद फिर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए ईशा सिंह और सम्राट राणा की भारतीय जोड़ी ने भी रजत पदक जीता है। वहीं इस भारतीय मिश्रित जोड़ी को फाइनल मैच में चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू की जोड़ी से 10-16 से हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा भारतीय मिश्रित जोड़ी ईशा और सम्राट ने कुल 586 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि अनु भारतीय जोड़ी सुरुचि सिंह और श्रवण कुमार 579 अंक हासिल करने के बावजूद फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे थे।

इसके अलावा भारतीय स्टार निशानेबाज ऐश्वर्या तोमर ने 466.9 अंक हासिल किए और चीन के युकुन लियू (467.1) के बाद दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि इसी स्पर्धा का कांस्य पदक फ्रांस के रोमेन औफ्रेरे (454.8) ने जीता है। इसके अलावा इसी फाइनल में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय नीरज कुमार 432.6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

