Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी और तेज पिचों पर रन बनाना हर बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती भी माना जाता है। लेकिन फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कुछ बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी दमदार तकनीक और धैर्य से इतिहास भी रचा है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए इन इंग्लिश बल्लेबाजों ने न सिर्फ परिस्थितियों को हराया है, बल्कि लगातार बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम को मजबूती भी दी है। आइए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. जैक हॉब्स :-
इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जैक हॉब्स का नाम आता है। वहीं इस इंग्लिश बल्लेबाज ने साल 1908 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहला मुकाबला खेला था। जबकि वह आखिरी बार वहां पाए साल 1929 में खेले थे।

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुल 24 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 45 पारियों में 57.97 की औसत से 2,493 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 9 शतक और 9 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस दौरान वह 2 बाद नाबाद भी रहे थे। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 187 रन का रहा था।
2. वॉली हैमंड :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वॉली हैमंड का नाम आता है। वहीं साल 1928 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि वह आखिरी बार साल 1947 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान इस इंग्लिश खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 19 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 35 पारियों में 37.11 की औसत से 1,981 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से हमें 7 शतक और 4 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन का रहा था।
3. डेविड गॉवर :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के एक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड गॉवर का नाम आता है। वहीं इस पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज का बल्ला भी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खूब चला था। इस दौरान उन्होंने भी कंगारू धरती पर कुल 24 मुकाबलों की 45 पारियों में खेलते हुए 44.48 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,824 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले थे। जबकि उस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 136 रन का रहा था। उन्होंने साल 1991 में ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
4. एलिस्टेयर कुक :-
इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिस्टेयर कुक का नाम आता है। इस पूर्व इंग्लिश कप्तान ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला मैच खेला था। जबकि वह आखिरी बार साल 2018 में वहां पर खेलते हुए दिखे थे। तब से लेकर उन्होंने वहां पर कुल 20 मुकाबले खेले थे।

इन मैचों की 36 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 48.94 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,664 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से वहां पर 5 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे। जबकि वहां पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 244 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

