IND Vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच इस समय 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 17 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम की इस जीत में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (135), रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) ने काफी शानदार पारियां खेली थी। वहीं इस दौरान खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपने 2,000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए हैं। आइए अब दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ 2,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि वह ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 83 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 103 पारियों में खेलते हुए 38.28 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,752 रन बनाए थे।वहीं इस दौरान उनके बल्ले से सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 200 रन का भी आया था। इस टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 12 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा अफ्रीका की टीम के खिलाफ वह 4 पारियों में शून्य पर भी आउट हुए थे।
2. विराट कोहली :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इस समय उन्होंने बल्लेबाजी के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हुए हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 27,000 से अधिक रन बनाए हुए हैं।

जबकि इस बीच उनके बल्ले से 83 शतक भी आए हैं। इसके अलावा अफ्रीका की टीम के खिलाफ उन्होंने अभी तक 71 पारियों में खेलते हुए 3,400 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 16 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन का रहा है।
3. राहुल द्रविड़ :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 605 पारियों में खेलते हुए 45.41 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 24,208 रन बनाए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर भी 270 रन का रहा था। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक और 146 अर्धशतक भी आए थे।

इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 57 मैचों की 76 पारियों में खेलते हुए 36.58 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,561 रन बनाए थे। वहीं इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 148 रन का रहा था। जबकि इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक भी आए थे।
4. सौरव गांगुली :-
इस सूची में कहते पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 46 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 60 पारियों में 41.85 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,260 रन बनाए थे।

वहीं इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 15 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उन्होंने टेस्ट में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 टेस्ट खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 33.82 की बल्लेबाजी औसत के साथ रन 947 रन बनाए थे।
5. रोहित शर्मा :-
इस सूचि में अब पांचवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने भी अफ्रीका की टीम के खिलाफ अभी तक 2,030 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से अभी तक 7 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं।

इस टीम के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2,000 से अधिक रन बनाए थे। वहीं अभी तक उन्होंने सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ ही बनाए हैं। रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के खिलाफ अभी तक 96 पारियों में खेलते हुए 44.04 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,832 रन बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

