IND VS SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी 20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आगमी 9 सितंबर से होने जा रही है। इस दौरान इन दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबलों में हमेशा रोमांच और धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिलती है। इस फॉर्मेट में कई भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख भी पलटा है। जबकि इस बीच कुछ खिलाड़ियों ने तो इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि उनकी पारियां आज भी टी-20 इतिहास की यादगार पारियों में दर्ज हैं। आइए इन दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. तिलक वर्मा : 120* रन :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 120 रनों की पारी खेली थी। तब यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था।

इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने तब 47 गेंदों का समय लिया था। वहीं उनकी इस शानदार पारी में हमें तब 9 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 255.31 की रही थी। इसके चलते हुए तब इस मैचों को भारतीय टीम ने 135 रनों से जीत लिया था।
2. संजू सैमसन : 109* रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के एक और स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में ही खेलते हुए अफ्रीका की टीम के खिलाफ जोहान्सबर्ग के मैदान पर ही नाबाद रहते हुए 109 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वहीं तब इसी मैच में ही तिलक वर्मा ने भी शानदार शतक लगाया था। तब उस मैच में उनकी यह पारी 56 गेंदों पर आई थी। इस मैच में उनके बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 194.64 की रही थी।
3. संजू सैमसन और तिलक वर्मा : 107-107 रन :-
इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर भी दो भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम आता है। क्यूंकि साल 2024 में तिलक वर्मा ने सेंचुरियन के मैदान पर खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 107 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के लिए उन्होंने 56 गेंदों का समय लिया था।

वहीं इस पारी में उनके बल्ले से तब 8 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 191.07 की रही थी। इसके अलावा दूसरी तरफ सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी। तब उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के भी आए थे। जबकि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 214 की रही थी।
4. रोहित शर्मा और डेविड मिलर : 106-106 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और डेविड मिलर का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने तब एक दूसरे के खिलाफ 106-106 रन की पारी खेली थी। साल 2022 में गुवाहाटी के मैदान पर खेले गए मैच में मिलर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए यह पारी खेली थी।

तब उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि दूसरी तरफ साल 2015 में धर्मशाला के मैदान पर खेलते हुए रोहित शर्मा ने भी 66 गेंदों का सामना करते हुए यह शानदार पारी खेली थी। तब उस मैच में उनके बल्ले से 12 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

