बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को काफी इम्प्रेस करते जा रहे हैं। भले ही वो अभी 14 साल के हैं लेकिन अपनी काबिलियत से उन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों को काफी अचंभित करके रख दिया है। उन्हें इसी वजह से अंडर-19 टीम में भी जगह दी जा रही है। Vaibhav Suryavanshi ने asia cup under 19 में भी अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। 14 वर्षीय ओपनर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है।
Vaibhav Suryavanshi ने जड़ा शतक

बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने under 19 asia cup में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है। उन्होंने यूएई के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। 14 वर्षीय ओपनर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 178 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 14 छक्के भी निकले थे और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का था। Vaibhav Suryavanshi ने सिर्फ बाउंड्री की मदद से ही 120 रन बना डाले हैं।
Vaibhav Suryavanshi के आगे यूएई के गेंदबाजों ने मांगा पानी
वैभव के आगे यूएई के सभी गेंदबाजों ने अपने हथियार डाल दिए थे। उन्होंने शुरुआत से कोई भी मौका नहीं दिया और उसी का नतीजा था कि वो शतक जड़ने में सफल हुए हैं। राइजिंग एशिया कप में भी उनके बल्ले से शतक निकला था और इस टूर्नामेंट की शुरुआत भी शतक के साथ की है। वो लगातार अच्छी फॉर्म में हैं और उसका पूरा फायदा उठा रहे हैं।
यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालाँकि उनका यह फैसला शुरुआत में ठीक भी लग रहा था जब भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद Vaibhav Suryavanshi ने एरोन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी कर डाली। आईसीसी अकादमी की मुश्किल पिच पर एरोन गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे और लगातार रन बनाने में मुश्किलें आ रही थीं।
वैभव ने ठोक डाले रन
Vaibhav Suryavanshi ऐसे हिटिंग कर रहे थे जैसे वो किसी दूसरी पिच पर खेल रहे हों। उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से खेला था। भारतीय टीम के लिए under 19 asia cup इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके तुरंत बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप होना है, जो कि ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। खबर लिखे जाने तक इंडिया का स्कोर 45 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 374 रन था।
