International Cricket 2025: साल 2025 का समय अब समाप्त होने को है। तभी तो अब ऐसे में हम आपके लिए आज एक खास स्टोरी लेकर आए हैं। अपनी इस खास स्टोरी के द्वारा आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी कौन हैं। आइए इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. शुभमन गिल :-
भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल साल 2025 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में धर्मशाला में 28 रन की पारी खेली थी।

इसके चलते हुए अब वह ल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस साल इस भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 35 मैचों में खेलते हुए कुल 1764 रन बनाए हैं।
2. शाई होप :-
साल 2025 में अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

क्यूंकि इस साल उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 41 मैचों में खेलते हुए कुल 1748 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
3. ब्रायन बेनेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक साल 2025 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 39 मैच खेले हैं।

इस दौरान खेलते हुए साल 2025 में उनके बल्ले से अभी तक कुल 1585 रन भी आए हैं। वहीं इस बीच हमें उनके बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
4. सलमान अली आगा :-
इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान सलमान अली आगा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 56 मैच खेले हैं।

वहीं इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने साल 2025 में अभी तक कुल 1569 रन बनाए हैं। इस बीच हमें उनके बल्ले से अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 2 सेंचुरी और 9 फिफ्टी भी देखने को मिली है।
5. जो रूट :-
इस सूची में पांचवें पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर साल 2025 में कुल 23 मैच खेले हैं।

इन मटकों में खेलते हुए उन्होंने साल 2025 में अभी तक कुल 1540 रन बना लिए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 सेंचुरी और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

