IND vs SA 4th T20: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला सीरीज का चौथा टी20 मैच स्मॉग की वजह से रद्द हो गया है। बीते दिन लखनऊ में इतनी ज्यादा धुंध थी कि बिना टॉस हुए ही मैच रद्द हो गया है। तभी तो मैदान में विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से दोनों अंपायर्स ने काफी इंतजार के बाद इस मैच को रद्द करने का फैसला किया है।
स्मॉग की वजह से रद्द हुआ चौथा टी20 मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कल शाम 7 बजे से खेला जाने वाला था। वहीं इस मैच के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होने वाला था। लेकिन तब मैदान पर इतना ज्यादा स्मॉग था कि कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। इसके बाद दोनों अंपायर्स ने कई बार मैदान पर आकर स्मॉग का निरीक्षण भी किया था।
🚨 BAD NEWS FOR CRICKET FANS 🚨
– The 4th T20I between India vs South Africa at Lucknow has been called off due to Fog. ❌ pic.twitter.com/O7HiNN6ugc
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 17, 2025
लेकिन तब भी यह कम नहीं हुआ। इसके चलते हुए दोनों अंपायर्स ने इस मैच को रद्द करने का फैसला कर लिया। वहीं इस मैच के लिए अंपायर्स ने पहला निरीक्षण 7:30 पर किया था। इसके बाद उन्होंने फिर से दूसरा निरीक्षण 8 बजे किया था। जबकि इसके बाद आखिरी निरीक्षण 9:25 बजे किया गया था। लेकिन तब भी यह स्मॉग कम नहीं हुआ था। तब इसके बाद पायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया :-

इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। वहीं इस सीरीज का पहला मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता था। जबकि इसके बाद सीरीज का दूसरा टी20 मैच साउथ अफ्रीका ने जीतकर अपने नाम किया था। इसके बाद फिर सीरीज के तीसरे टी20 मैच को भारतीय टीम ने जीत लिया था और वह इस टी 20 सीरीज में 2-1 से आगे है। लेकिन अब इस सीरीज का चौथा टी20 मैच स्मॉग के चलते हुए रद्द हो गया है।
अहमदाबाद में खेला जाएगा पांचवा टी20 मैच :-

इसके बाद अब इस टी 20 सीरीज का पांचवा मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच आगामी 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तभी तो अब इसके चलते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ एडम मार्कराम की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

