ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले मैच हमेशा रोमांच से भरपूर रहते हैं। इस दौरान खेलते हुए भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस दौरान खेलते हुए कीवी टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन भी किए हैं। तब कई अहम मौकों पर भारतीय गेंदबाजों ने विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत भी दिलाई थी। आइए आगामी सीरीज से पहले कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. जवागल श्रीनाथ : 51 विकेट :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है। क्यूंकि साल 1992 में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2003 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ कुल 30 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में 20.41 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 51 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/23 का रहा था।
2. अनिल कुंबले : 39 विकेट :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है। वहीं साल 1994 में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2003 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

उस दौरान उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में 27.84 की शानदार गेंदबाजी औसत से 39 विकेट लिए थे। जबकि इस टीम के खिलाफ उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। वहीं कीवी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/33 का रहा था।
3. मोहम्मद शमी : 38 विकेट :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आता है। वहीं साल 2014 में उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक इस टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 21.15 की शानदार गेंदबाजी औसत से 38 विकेट चटकाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 6.13 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। जबकि इस तेज गेंदबाज ने कीवी टीम के खिलाफ 1 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इसके अलावा उनका कीवी टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/57 का रहा है।
4. कपिल देव : 33 विकेट :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव का नाम आता है। वहीं साल 1979 में उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 1994 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

उस दौरान उन्होंने कुल 29 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 29 पारियों में 27.60 की शानदार गेंदबाजी औसत से 33 विकेट लिए थे। उस बीच उनकी इकॉनमी रेट 3.44 की रही थी। जबकि कीवी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/26 का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

