Temba Bavuma: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अभी हाल ही में समाप्त हुए भारतीय दौरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वहीं इस बार बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।
तब इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था। वहीं इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेम्बा बावुमा पर कमेंट करते हुए उन्हें बौना बोला था। लेकिन अब इस मामले को लेकर बावुमा ने कहा है कि पंत और बुमराह ने बाद में उनसे माफी मांग ली थी।
बुमराह और पंत ने बावुमा से मांगी थी माफी :-
इसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ESPNcricinfo पर अपने कॉलम में लिखा है कि, “मुझे पता है कि मेरे साथ एक घटना हुई थी, जहां पर भारतीय खिलाडियों ने मुझे अपनी भाषा में कुछ कहा था। लेकिन दिन का खेल खत्म होने के बाद दोनों भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे माफी मांग ली थी।”

इसके बाद फिर बावुमा ने कहा कि, “जब उन्होंने माफी मांगी तो मुझे नहीं पता था कि यह किस बारे में थी। लेकिन मैंने उस समय नहीं सुना था और फिर मुझे इस बारे में अपने मीडिया मैनेजर से बात करनी पड़ी थी।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “खेल के मैदान पर जो कुछ भी होता है, वहीं रहता है, लेकिन कही गई बातें भूली नहीं जाती हैं। क्यूंकि उस समय आप उनको प्रेरणा और जोश के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद मन में कुछ नहीं रखते हैं।”
नवंबर में किया था दक्षिण अफ्रीका ने भारत का दौरा :-
इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने यह भी कहा है कि उनकी टीम के हेड कोच शुकरी कॉनराड को “भारत को घुटने पर लाने” जैसे बड़े बयान से भी बचना चाहिए था। इस बीच हम यह बता देना चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका ने नवंबर-दिसंबर में भारत का दौरा किया था।

क्यूंकि तब यहां पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टेस्ट सीरीज को तो 2-0 से जीता था। लेकिन वनडे और टी20 में भारतीय टीम को जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

