WPL( वीमेंस प्रीमियर लीग) में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7 खिलाड़ी के बारे में जानें
Most runs in Women’s Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने बहुत कम समय में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाया है। इस लीग में दुनिया की टॉप महिला क्रिकेटर खेलती हैं, जिससे मैच देखने में मज़ेदार और रोमांचक होते हैं। WPL के अब तक खेले गए तीन सीज़नों में कुछ बल्लेबाज़ों ने लगातार अच्छा खेल प्रदर्शन करते आयी हैं। इस दौरान उन्होनें ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको हैं उन 7 महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WPL में सबसे अधिक रन बनाए हैं।
7. हेले मैथ्यूज़ (मुंबई इंडियंस)- 867 रन
वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज़ ने भी WPL में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 867 रन बनाए हैं। उनका खेल तेज़ और टीम के लिए फायदेमंद है। टॉप ऑर्डर में वह टीम को तेज़ शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस दौरान इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक रन स्कोर नाबाद 77 का है।
6. एलीसे पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 972 रन
ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एलीज़ पेरी WPL में दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अब तक 972 रन बनाए हैं। पेरी अपनी शांत और सही तकनीक वाली बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं। वह समझदारी से खेलती हैं और ज़रूरत पड़ने पर तेज़ रन भी बनाती हैं। बड़े मैचों में उनका अनुभव टीम के लिए बहुत काम आता है। इस दौरान इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रन का है।
5. स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 1023 रन
भारतीय स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने WPL में 1023 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाज़ी में सुंदर शॉट्स और लगातार अच्छा खेल देखने को मिलता है। भले ही वह इस सूची में सातवें स्थान पर हों, लेकिन RCB के लिए उनका योगदान बहुत अहम रहा है। इस दौरान मंधाना का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 96 रन का है।
4. शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)- 1124 रन
भारत की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने अपनी तेज़ और आक्रामक बल्लेबाज़ी से WPL में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक 1124 रन बनाए हैं। पावरप्ले में जल्दी रन बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनकी तेज़ रन गति शुरुआत से ही विरोधी टीम पर दबाव बना देती है। इस दौरान इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन का है।
3. हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)- 1193 रन
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL में अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया है। उन्होंने अब तक 1193 रन बनाए हैं। वह मुश्किल हालात में जिम्मेदारी लेती हैं और ज़रूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी खेलती हैं। उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी से मुंबई इंडियंस को कई अहम जीत मिली हैं। इस दौरान हरमनप्रीत का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 95 रन का है।
2. मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)- 1200 रन
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने WPL में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 1200 रन बनाकर दूसरे नंबर पर शामिल हैं। उनका खेल अच्छी टाइमिंग और सही शॉट खेलने पर आधारित है। कप्तान होने के साथ-साथ उनकी बल्लेबाज़ी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत ज़रूरी रही है। इस दौरान मेग का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 92 रन का है।
1. नैट सिवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस)- 1348 रन
WPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैटली स्किवर-ब्रंट के नाम है। उन्होंने अब तक 1348 रन बनाए हैं और खुद को लीग की एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ साबित किया है। उनकी बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी खासियत उनका लगातार अच्छा खेल है। वह हालात के अनुसार खेलना जानती हैं और कई बार मुश्किल समय में टीम को संभाल चुकी हैं। उनके नाम कई शानदार अर्धशतक भी हैं। इस दौरान इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 100 रन का है।
इस बार के Wpl में इन खिलाड़ियों जलवा दुबारा से नज़र आएगा।

