अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप हमेशा से ही युवा प्रतिभाओं को दुनिया के सामने अपनी क्षमता दिखाने का सबसे बड़ा मंच रहा है। यह टूर्नामेंट न केवल भविष्य के क्रिकेट सितारों को खोजने में मदद करता है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के करियर के लिए निर्णायक मोड़ साबित होता है। 2026 का अंडर-19 वर्ल्ड कप भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएगा और इस बार विशेष रूप से युवा गेंदबाजों की उपलब्धियों पर सभी की निगाहें रहेंगी।
गेंदबाजी हमेशा से किसी टीम की जीत की कुंजी रही है। अंडर-19 स्तर पर तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनरों की क्षमता ने कई बार मैच का रुख़ बदल दिया है। इस बार कई युवा गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इन पांच युवा गेंदबाजों पर सभी की नजरें टिकी होंगी
5. पाकिस्तान- अली रज़ा
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज अली रज़ा इस टूर्नामेंट के बड़े नामों में से एक हैं। अपनी लंबाई और तेज़ रफ्तार के कारण वह बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती बने रहते हैं। पिछले साल पीएसएल में पेशावर ज़ल्मी के लिए उन्होंने नौ मैचों में 12 विकेट लेकर अपनी काबिलियत दिखाई थी। इसके अलावा अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ चार विकेट लेकर उन्होंने मैच का रुख़ पलट दिया था।
4. जापान- चार्ली हारा हिंज़े
जापान के स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर चार्ली हारा हिंज़े भी इस टूर्नामेंट में ध्यान खींचने वाले खिलाड़ी हैं। ब्रिस्बेन के एक अंडर-17 मैच में उन्होंने 99 रन बनाकर और 4 रन देकर 6 विकेट लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई थी। वह जापान के लिए इस टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
3. इंग्लैंड- फरहान अहमद
इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई फरहान अहमद ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 16 साल की उम्र में नॉटिंघमशायर के लिए सीनियर क्रिकेट में डेब्यू करने वाले फरहान ने फर्स्ट-क्लास मैच में 10 विकेट लेने का इतिहास रच दिया। यह उनका दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप है। इस बार वह टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे।
2. श्रीलंका- सेथमिका सेनेविरत्ने
श्रीलंका को अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाए हुए 10 साल हो चुके हैं। इस बार टीम के लिए सेथमिका सेनेविरत्ने अहम अपनी टीम को इस मुकाम तक पहुँचने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। दाहिने हाथ के मीडियम पेसर सेनेविरत्ने न केवल गेंदबाजी में बल्कि बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। अंडर-19 एशिया कप में उनके 15.75 के औसत और शानदार इकॉनमी रेट की सझी हुई गेंदबाजी को देखते हुए इस बार उन्हें अंडर 19 वर्ल्ड कप में जगह मिली है।
1. भारत- किशन कुमार सिंह
भारत के किशन कुमार सिंह इस टूर्नामेंट के बड़े स्टार बनने वाले युवा गेंदबाजों में से हैं। उन्होंने केवल 2 मैचों में सिर्फ 8.71 की औसत से 7 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया। किशन की तेज़ और सटीक गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए। उनका प्रदर्शन भारत की टीम के लिए जीत का फैक्टर साबित हो सकता है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में युवा गेंदबाजों की चमक सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी। तेज़ गेंदबाज़, स्पिनरों और ऑलराउंडर्स की यह नई पीढ़ी भविष्य के क्रिकेट स्टार्स की झलक देखने को मिलेगा। ये युवा खिलाड़ी न केवल अपनी टीमों के लिए बल्कि व्यक्तिगत करियर के लिए भी इस टूर्नामेंट में यादगार प्रदर्शन करेंगे।

