ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कुछ ही चुनिंदा बल्लेबाजों ने 10,000 रन का आंकड़ा छूआ है। इसके अलावा अब अगर भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो अभी तक उनके 6 बल्लेबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है। क्यूंकि इस विशेष सूची में भारत की तरफ से पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा तक अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। लेकिन विश्व क्रिकेट में अभी तक केवल 3 ही बल्लेबाजों ने 90 से अधिक की स्ट्राइक-रेट से अपने 10,000+ रन बनाए हैं। आइए इन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. विराट कोहली : 93.82 की स्ट्राइक रेट :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 10,000+ रन बनाने वाले विश्व के 15 बल्लेबाजों में से सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक अपने पूरे वनडे करियर में 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में खेलते हुए 93.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 14,797 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 54 शतक और 77 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। लेकिन इस मौजूदा समय में कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में फिलहाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

क्यूंकि इस मामले में उनसे आगे केवल पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सिर्फ तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में 18,426 रन बनाए थे। इसके अलावा विराट कोहली वनडे में 10,000 से अधिक रन वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतर औसत वाले भी खिलाड़ी हैं। क्यूंकि इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 58.71 की है। जबकि उनके बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। क्यूंकि उन्होंने 50.57 की बल्लेबाजी औसत से 10,773 रन बनाए थे। वहीं इस सूची में शामिल अन्य बल्लेबाजों का औसत 50 का नहीं हैं।
2. रोहित शर्मा : 92.74 की स्ट्राइक रेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अभी तक अपने पूरे वनडे करियर में 282 मैच की 274 पारियों में खेलते हुए 48.84 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 92.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 11,577 रन बनाए हैं।

वहीं इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से अभी तक 33 शतक और 61 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन का रहा है। इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के इकलौते बल्लेबाज भी हैं।
3. सनथ जयसूर्या : 91.20 की स्ट्राइक रेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। क्यूंकि वह भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 445 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 433 पारियों में 32.36 की बल्लेबाजी औसत और 91.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 13,430 रन बनाए थे।

इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से हमें 28 शतक और 68 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 189 रन रहा था। इसके अलावा श्रीलंका की टीम की तरफ से उनसे ज्यादा रन केवल कुमार संगाकारा ने बनाए थे। क्यूंकि संगाकारा ने अपने वनडे करियर में कुल 14,234 रन बनाए थे।
4. इन बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट रहा है 85+ का :-
इसके अलावा वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में 10,000+ रन और 85+ की स्ट्राइक-रेट वाली सूची में धोनी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 87.56 की स्ट्राइक रेट से 10,773 रन बनाए थे।

जबकि पूर्व कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल ने 87.19 की स्ट्राइक रेट से 10,480 रन बनाए थे। इसके अलावा भारत के पूर्व महँ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी 86.23 की स्ट्राइक रेट से 18,426 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 86.23 की स्ट्राइक रेट से 10,290 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

