T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड एक बार फिर मजबूत इरादों के साथ उतरेगा और टीम की कमान रिची बेरिंगटन के हाथों में होगी।
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए Scotland Cricket Team ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर Richie Berrington को सौंपी गई है।
बता दें कि, यह सातवीं बार है, जब स्कॉटलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रही है। यह टीम नए हेड कोच ओवेन डॉकिन्स की देखरेख में इस टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा स्क्वाड उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के लिए तैयार है और अलग-अलग हालात में खुद को ढाल सकता है।
स्कॉटलैंड की टीम में नए और अनुभवी चेहरों का संतुलन
इस टीम की सबसे खास बात अनुभव और नए खिलाड़ियों का संतुलन है। अफगानिस्तान में जन्मे तेज गेंदबाज Zainullah Ihsan को पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है। हाल ही में स्कॉटलैंड के लिए खेलने के योग्य बने जैनुल्लाह ने युवा स्तर और A टीम के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।
इसके अलावा, न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी Tom Bruce भी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं। 34 वर्षीय टॉम ब्रूस ने न्यूजीलैंड के लिए 17 T20I मैच खेले हैं और अब वह स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का पूरा स्क्वाड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है:
रिची बेरिंगटन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मंसी, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।
ट्रैवलिंग रिजर्व में जैस्पर डेविडसन और जैक जार्विस को रखा गया है, जबकि नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व में मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड और चार्ली टियर शामिल हैं।
🚨 SCOTLAND T20 WORLD CUP 2026 SQUAD ANNOUNCED 🚨
Richie Berrington (C), Tom Bruce, Matthew Cross, Bradley Currie, Oliver Davidson, Chris Greaves, Zainullah Ihsan, Michael Jones, Michael Leask, Finlay McCreath, Brandon McMullen, George Munsey, Safyaan Sharif, Mark Watt, Bradley… pic.twitter.com/XZoe2vi1Wu
— Neetish Mishra (@NeetishKrMishra) January 27, 2026
कोचिंग स्टाफ को टीम से बड़ी उम्मीदें
क्रिकेट स्कॉटलैंड के हेड ऑफ परफॉर्मेंस स्टीव स्नेल का मानना है कि यह टीम भारत की परिस्थितियों में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके मुताबिक स्क्वाड ऐसा चुना गया है जो अलग अलग परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर सके।
उन्होंने ज़ैनुल्लाह इहसान और ओलिवर डेविडसन की मेहनत की खास तौर पर तारीफ की और कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अपने खेल पर काफी काम किया है।
ग्रुप C में स्कॉटलैंड की चुनौती
T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है। इस ग्रुप में उनका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज इटली और नेपाल से होगा।
स्कॉटलैंड अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। यह मैच टूर्नामेंट में उनकी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका
स्कॉटलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप को खुद को साबित करने के बड़े मौके के रूप में देख रही है। खिलाड़ी दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं और उनका लक्ष्य सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि प्रभाव छोड़ना है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्कॉटलैंड इस बार T20 वर्ल्ड कप में कोई बड़ा उलटफेर कर पाता है या नहीं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

