T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर अब सभी क्रिकेट फैंस का इंतजार समाप्त होने ही वाला है। क्यूंकि अब क्रिकेट के इस महादंगल की शुरुआत होने में अब केवल 4 दिन का समय ही शेष रह गया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के लिए अब अभ्यास मुकाबलों का दौर शुरू हो चुका है। इसके चलते हुए अब आगामी 4 फरवरी को भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलने वाली है। इसके बाद फिर आगामी 7 फरवरी को टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं इस मैच की प्लेइंग एलेवन कैसी होने वाली है। इस पर भारत के पूर्व पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने रोशनी डाली है।
संजू सैमसन को रखा है टीम से बाहर :-
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अमेरिका के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग एलेवन का चयन किया है। इस मैच में उन्होंने संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुना है।

क्यूंकि अभी हाल ही में खत्म हुई न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू के बल्ले से केवल 46 ही रन आए थे। उस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन का रहा था। जबकि दूसरी तरफ ईशान किशन ने उस सीरीज में खेली अपनी 4 पारियों में 213 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 103 और 76 रन की मैच जीताऊ पारियां भी खेली थी।
पार्थिव ने बताई ईशान को चुनने की वजह :-
इसके अलावा पार्थिव पटेल ने ईशान किशन को संजू सैमसन से ऊपर तरजीह देने के सवाल पर यह भी कहा है कि इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए जो पूरी तरह से फॉर्म में होना चाहिए।

इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि, “मुझे लगता है ईशान किशन को प्लेइंग एलेवन में शुरुआत करनी चाहिए। क्यूंकि वो अच्छी कीपिंग कर रहे हैं, पिछले मुकाबले में उन्होंने यह दिखाया भी था। हमें इस टूर्नामेंट की शुरुआत ऐसे खिलाड़ी से करनी चाहिए जो फॉर्म में हो, इसीलिए ईशान को जरूर मुख्य-11 में रखना चाहिए।
पार्थिव ने इन 4 खिलाड़ियों को भी रखा बाहर :-

पूर्व भारतीय बल्लेबाज पार्थिव ने इस मैच के लिए संजू सैमसन समेत हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को भी अपनी टीम से बाहर कर दिया है। इस बीच हम बता दें कि सुंदर भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले वनडे में चोटिल हो गए थे। इसके चलते हुए वह शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं। इस बीच अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी करना शुरू कर दी है और वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
पार्थिव पटेल की चुनी हुई प्लेइंग-XI इस प्रकार है :-
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
T20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया :-
भारतीय टीम :– ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

