साल 2024 की चैंपियन टीम इंडिया इस बार भी फिर से टूर्नामेंट में जीत के मनसूबे से मैदान में उतरेगी। भारत का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में ग्रुप A के मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका(USA) के खिलाफ स्टेडियम में खेला जाएगा । वहीं, इस मैच में अमेरिका की टीम अपने पहले टी20 विश्व कप मैच में एक बड़े उलटफेर की उम्मीद करेगी।
टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा
हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। पिच अच्छी है और हवा चल रही है, इसलिए ओस नहीं होगी। विकेट अभी से अच्छा लग रहा है और मैच में और बेहतर हो जाएगा। वॉशिंगटन और संजू नहीं खेल रहे हैं। बुमराह बीमार हैं, इसलिए सिराज खेल रहे हैं। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने प्लेइंग इलेवन चुनना चुनौतीपूर्ण रहा।
मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम अमेरिका
- टूर्नामेंट: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026, ग्रुप A, मैच 3
- तारीख: 7 फरवरी 2026
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- समय: शाम 7:00 बजे (IST)
- कप्तान: सूर्यकुमार यादव (भारत) और मोनांक पटेल (अमेरिका)
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई का पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां उछाल और गति अच्छी रहती है और स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती हैं, जिससे अक्सर 180- 200 से ज्यादा रन बनते हैं।
हवा के कारण शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनरों को कुछ मदद मिलती है। शाम के मैचों में ओस अहम भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान हो जाता है। अगर बल्लेबाज़ पावरप्ले का सही फायदा उठाते हैं तो यहां रन बरसने की पूरी उम्मीद है।
India Vs USA का प्लेइंग XI
भारत की की प्लेइंग XI
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (W), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
USA की प्लेइंग XI
मोनांक पटेल (कप्तान), साइतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गूस (विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर
भारत बनाम अमेरिका लाइव मैच कैसे देखें
- लाइव प्रसारण: Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
- लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं
- अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए: ICC.tv या स्थानीय ब्रॉडकास्टर्स (जैसे अमेरिका में Willow TV)

