Chennai Open: पूर्व चैंपियन और भारत के स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में रूस के पेट्र बार बिरयुकोव से हारकर बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल इस बार चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके है। तभी तो अब इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ही उनका सफर समाप्त हो गया है।
चेन्नई ओपन समाप्त हुआ सुमित नागल का सफर :-
पूर्व चैंपियन और भारत के स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के दूसरे दौर में रूस के पेट्र बार बिरयुकोव से हारकर बाहर हो गए हैं। तभी तो अब भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नागल को विश्व रैंकिंग में 305 नंबर पर काबिज रुसी खिलाड़ी बिरयुकोव से दो घंटे छह मिनट तक चले कड़े मैच में 4-6, 7-6, 6-3 से हार मिली है।

इसके अलावा आज दिन का सबसे लंबा मैच चौथे वरीय इलिया सिमाकिन और ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिच के बीच खेला गया था। इन दोनों के बीच यह मैच करीब तीन घंटे तक चला था। इस मैच में सिमाकिन ने सेकुलिच को 4-6, 7-5, 7-6 (1) से हरा दिया है। इसके बाद अब क्वार्टर फाइनल में सिमाकिन का सामना बिरयुकोव से होने वाला है। वहीं इससे पहले भारतीय क्वालीफायर सिद्धार्थ रावत (715 रैंकिंग) ने माक्स कासनिकोवस्की (419) को 6-2, 6-3 से हराया है।
निकी पूनाचा और प्रयुच्या इसारो ने किया अंतिम-4 में प्रवेश :-
इसके अलावा युगल मैचों में शीर्ष वरीय निकी पूनाचा और प्रयुच्या इसारो ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले लोहिथाक्शा बथ्रीनाथ और अभिनव संजीव शानमुगम को 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब उनका अंतिम 4 में सामना हमवतन एसडी प्रज्वल देव और नितिन सिन्हा की जोड़ी से होने वाला है।

इसके अलावा उन्होंने भी अपने मैच में हमवतन खिलाड़ी इशाक इकबाल और मनीष सुरेशकुमार को 4-6, 6-2, 10-8 से हराया था और अपनी इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा दूसरी वरीय सिद्धांत बांठिया और साकेत मायनेनी की जोड़ी दिन के अंतिम क्वार्टरफाइनल में शशिकुमार मुंकुद और जे क्लार्क से 5-7, 4-6 से हारकर बाहर हो गई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

