T20 International Cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी 20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते 25 जनवरी को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।
उस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (20 गेंदों पर 68*) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (26 गेंदों पर 57*) की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते हुए टीम इंडिया बे केवल 10 ओवर में ही 154 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। उस मैच में भारतीय टीम ने पॉवरप्ले में यानी पहले 6 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 94 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके अलावा आइए भारत द्वारा पावरप्ले में बनाए गए बड़े स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 95/1 बनाम इंग्लैंड : साल 2025 :-
पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वानखेड़े में खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। तब उस मैच में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। क्यूंकि तब उन्होंने केवल 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगा दिया था। वहीं उस मैच में उन्होंने 54 गेंदों में 135 रन बनाए थे।

इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पहले 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 95 रन तक पहुंचाया था। जबकि उस मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर कुल 247 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम को 150 रनों से हराया था।
2. 94/2 बनाम न्यूजीलैंड : साल 2026 :-
इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा इस मैच में भारतीय टीम ने 154 रनों का पीछा करते हुए अपनी पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर संजू सैमसन का विकेट गवां दिया था।

लेकिन फिर अभिषेक और ईशान किशन (13 गेंदों पर 28 रन) ने सिर्फ 3.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। इसके अलावा यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज टीम अर्धशतक है।
3. 82/2 बनाम स्कॉटलैंड : साल 2021 :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2021 में दुबई में खेले गए ICC टी-20 विश्व कप मैच में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया था। इसके अलावा उस मैच में 86 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को उनके ओपनर्स केएल राहुल (19 गेंदों में 50 रन) और रोहित शर्मा (16 गेंदों में 30 रन) ने काफी शानदार शुरुआत दिलाई थी।

वहीं उस मैच में तब भारतीय टीम ने पहले 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद फिर टीम इंडिया ने केवल 6.3 ओवर में ही उस छोटे से लक्ष्य को आसानी से हासिल भी कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

