T20 Internationals: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच इस समय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दूसरे टी-20 मुकाबले में 39 रन से हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त भी अब हासिल कर ली है। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम की इस जीत में उनके स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान की अहम भूमिका रही है।
क्यूंकि इस मैच में इस अफगानी स्पिनर ने हैट्रिक समेत कुल 4 विकेट लिए हैं। इसके चलते हुए वह अब अफगानिस्तान टीम की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। आइए इन अफगानी गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. राशिद खान :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने साल 2019 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लजलते हुए डबल हैट्रिक ली थी। तब उन्होंने उन दोनों ही मैचों में लगातार 4 विकेट ली थी। अपनी पहली हैट्रिक में उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर केविन ओब्रायन का विकेट लिया था।

इसके बाद अपने आखिरी ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकेट और सिमी सिंह के विकेट लिए थे। तब उस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने 32 रन से मैच जीत लिया था।
2. करीम जनत :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज करीम जनत ने भी जुलाई 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए मैच में हैट्रिक ली थी।

वहीं इस मैच में खेलते हुए उन्होंने मिराज, तस्कीन अहमद और नसुम अहमद को आउट करते हुए अपनी हैट्रिक को पूरा किया था। लेकिन तब उस मैच में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली थी। वहीं उस मैच में जनत ने 1.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
3. मुजीब उर रहमान :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग को लगातार गेंदों पर आउट करते हुए पानी हैट्रिक पूरी की है। इसके चलते हुए इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।

वहीं इस मैच में उनकी इस घातक गेंदबाजी के चलते ही कैरेबियाई टीम जीत के लिए मिले 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 150 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते हुए उनको बाद में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

