साउथ अफ्रीका ने अपने सभी ग्रुप स्टेज के मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह बना ली हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बना ली है। लगातार 4 मैच जीतकर अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज आसानी से पार कर लिया।
साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सुपर 8 में जगह बनाई हैं। लेकिन इसका कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला हैं क्योंकि आईसीसी ने पहले से ग्रुप सीडिंग तय कर रखी थी।
ICC के सीडिंग सिस्टम से तय हुआ सुपर 8 ग्रुप
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ICC ने सभी टीमों को सीडिंग नंबर दिए थे और हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 क्वालीफाई करने वाली थी। साउथ अफ्रीका को सुपर 8 में ग्रुप X1 में रखा गया है, जहां उनका सामना इंडिया, वेस्टइंडीज और ज़िम्बाब्वे से होना हैं।
यह ग्रुप काफी मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पिछले बार की चैंपियन इंडिया और दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज भी इसी ग्रुप में हैं। इसलिए यह टूर्नामेंट का सबसे कठिन ग्रुप भी कहा जा रहा है।
इंडिया के खिलाफ करना है अभियान की शुरुआत
साउथ अफ्रीका सुपर 8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदाबाद में इंडिया के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच भी होगा, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।
इंडिया भी इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है और अपने सभी ग्रुप मैच जीत चुकी है, इसलिए यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हालाँकि अफ्रीका को अहमदाबाद में ही अपने लगभग सभी मैच खेलने का फायदा जरूर मिलेगा।
दूसरा मैच दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से
साउथ अफ्रीका का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को अहमदाबाद में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है। विंडीज टीम भी अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर आ रही हैं और दोनों टीमों के बीच अच्छा मैच देखने को मिल सकता हैं।
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होगा भारत का अंतिम सुपर 8 मैच
सुपर 8 स्टेज में भारत का आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है।
ज़िम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया था। दूसरी और, जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार के चलते कंगारू टीम 17 साल बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए।
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में साउथ अफ्रीका का शेड्यूल
22 फरवरी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद
26 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद
1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम ज़िम्बाब्वे, दिल्ली
सेमीफाइनल के लिए कड़ी टक्कर
सुपर 8 ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, इसलिए हर मैच का महत्व बहुत ज्यादा होगा। साउथ अफ्रीका को अगर लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें इन टीमों को हराना होगा। सुपर 8 में एक भी गलती नॉकऑउट से बाहर करने के लिए काफी हो सकती हैं।
साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में शानदार शुरुआत की, लेकिन अब उनकी असली परीक्षा सुपर 8 में होगी। यदि अफ्रीकी टीम मजबूत विरोधियों के बीच अपनी लय बनाए रखती है तो एक बार फिर फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो सकती है।

