T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज गुरुवार, 26 फरवरी को सुपर-8 का सातवां मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आज यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होने वाला है।
वहीं इन दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पहले मैचों में बड़ी जीत दर्ज की है। तभी तो अब ऐसे में ये दोनों में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल की तरफ मजबूती से अपना कदम बढ़ाएंगी। इस मैच से जुड़ी जरुरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कांटे का रहा है मुकाबला :-
इन दोनों टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका की टीम को 14 में जीत मिली है। जबकि कैरेबियन टीम ने इस बीच 15 मैच जीते हैं। इसके अलावा इन दोनों के बीच विश्व कप में अभी तक कुल 5 मैच खेले गए हैं।

इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी भारी नजर आई है। इस दौरान उनको कुल 4 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस बीच कैरेबियन टीम ने केवल एक मैच जीता है। लेकिन आज यह टीम अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी।
आज इस तरह की हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-
दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत नजर आई है। तभी तो अब कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से एक बार टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी पर शानदार प्रदर्शन की जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं स्पिन विभाग में केशव महाराज के हाथों में कमान रहने वाली है।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज वेस्टइंडीज की टीम :-
इस टूर्नामेंट में अभी तक वेस्टइंडीज की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है। तभी तो वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। इससे पहले उन्होंने अपने सुपर-8 के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को भी बड़े अंतर् से हराया था। इस मैच में भी वह अपनी जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी। इसके अलावा ब्रैंडन किंग और शिमरोन हेटमायर से फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
ऐसी रहेगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज गुरुवार, 26 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें :-
क्विंटन डिकॉक ने अपने पिछले 9 मुकाबलों में 35 की औसत और 165.67 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान मार्करम के बल्ले से 10 मैचों में 352 रन आए हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर ने 10 मैचों में 189.45 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए हैं

जबकि ब्रेंडन किंग ने अपने पिछले 9 मैच में 244 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में मार्को यानसन ने पिछले 7 मैच में 13 विकेट लिए हैं। जबकि गुडाकेश मोती ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

