FIFA World Cup: इस समय मौजूदा क्षेत्रीय अस्थिरता के बाद ईरान फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के उनके देश पर किए गए हमले के बाद वह पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि उनकी टीम इस साल अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल पाएगी या नहीं।
मेहदी ताज ने दिया बड़ा बयान :-
इसके चलते हुए मेहदी ताज ने खेल पोर्टल वर्ज़ेश-3 से कहा है कि, “‘निश्चित रूप से इस हमले के बाद हम विश्व कप में भाग लेने को लेकर उम्मीद की दृष्टि से नहीं देख सकते है।” क्यूंकि अब अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं। वहीं इस समय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान का भविष्य अनिश्चितता में डूब गया है और क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है।

इसके अलावा इस बार फुटबॉल विश्व कप में ईरान की टीम को ग्रुप जी में रखा गया है और उसे इंग्लेवुड, कैलिफोर्निया में 15 जून को न्यूजीलैंड और 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ अपने मैच खेलने हैं। इसके बाद ईरान की टीम को 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ पहले दौर का अपना अंतिम मैच खेलना है। इसके अलावा इस बार यह फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जा रहा है।
लियोनल मेसी के दो गोल से इंटर मियामी को मिली जीत :-
इस मैच में खेलते हुए अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने दूसरे हाफ में दो गोल किए हैं। जबकि डिफेंडर टेलास्को सेगोविया ने एक गोल करने के अलावा दो गोल करने में मदद की है। इसके चलते हुए मौजूदा चैंपियन इंटर मियामी ने एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराकर इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में पहली बार जीत हासिल की है। वहीं इस मैच के पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने के बाद मियामी की तरफ से पहला गोल दूसरे हाफ के चौथे मिनट में माटेओ सिल्वेट्टी ने किया था।

इसके बाद मेसी ने सेगोविया से पास पर खेल के 57वें मिनट में अपना पहला गोल किया था। इसके बाद उन्होंने इंटर मियामी को 2-2 से बराबरी पर ला दिया था। लेकिन इसके बाद फिर सेगोविया ने खेल के 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिला दी। इसके बाद फिर मेसी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत सुनिश्चित कर दी। इसके चलते हुए अब अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी एमएलएस में 52 गोल कर चुका है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

