क्रिकेट में आईसीसी इवेंट की अहमियत सबसे ज्यादा होती हैं और जो उसमें अच्छा प्रदर्शन करता हैं उसको हमेशा याद रखा जाता हैं। नॉकआउट में शानदा प्रदर्शन करने वाले की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारत के लिए वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों ने फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेली हैं।
5. विराट कोहली (Virat Kohli) – 77* रन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हमेशा से बड़े मैच के खिलाफ रहे हैं। जितना बड़ा मैच उनकी परफॉर्मेंस उतनी ही बेहतरीन होती जाती हैं।
साल 2014 में बंगलादेश में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उनकी यह पारी भारतीय टीम को खिताब जिताने के लिए काफी नहीं रही थी।
4. वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) – 82 रन
टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 2003 में साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में यह पारी खेली थी।
सहवाग ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल जा रहे फाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वीरेंद्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।
3. संजू सैमसन (Sanju Samson) – 89 रन
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन अभिषेक की खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, उसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में फिर से एक धमाकेदार पारी खेल डाली।
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली।
एमएस धोनी (MS Dhoni) – 91* रन
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की बल्लेबाजी की उतनी बात नहीं होती हैं जितनी होनी चाहिए। वो हमेशा बड़े मैचों में टीम के लिए खड़े रहे हैं और जीत भी दिलाई हैं। लेकिन कप्तानी और कीपिंग के चलते उनकी बैटिंग कहीं खो सी जाती हैं।
टीम इंडिया 1983 के बाद से वर्ल्ड कप नहीं जीती थी। साल 2011 में भारत में वर्ल्ड कप खेल जा रहा था और श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महेला जयवर्धने के शतक की बदौलत 274 रनों का पहाड़ सा स्कोर बना दिया था।
भारतीय टीम के शुरुआती कुछ विकेट जल्दी गिर गए थे और कप्तान एमएस धोनी फॉर्म में नहीं थे। उसके बाद भी उन्होंने खुद को प्रमोट किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 91 रनों की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 28 सालों के बाद वर्ल्ड कप जिताया था। इस पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया था।
1. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) – 97 रन
टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर के नाम वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में वो हमेशा शानदार प्रदर्शन करते थे।
गौतम ने 2011 में इंडिया में खेले गए वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते भारतीय टीम।खिताब जीतने में सफल हुई थी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

