ICC T20 World Cup 2026 Best XI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है। इस खास टीम में विश्व विजेता भारत के चार खिलाडियों को जगह मिली है। भारतीय टीम से संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को इस टीम में शामिल किया गया है।
इस आर्टिकल में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाले सभी टीमों के खिलाडियों को मिलकर एक बेस्ट 11 बनाई गयी हैं। इसके बारे में बताएँगे।
संजू सैमसन बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 5 पारियों में कुल 321 रन बनाए। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का सम्मान भी मिला।
दिलचस्प बात यह रही कि टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, लेकिन बाद में जब उन्हें अवसर मिला तो उन्होंने उसे पूरी तरह भुनाया। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबलों में उन्होंने मैच जिताने वाली पारियां खेलीं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी 89 रन की पारी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरों में से एक बन गई।
बुमराह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में शामिल किया गया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 8 मैचों में कुल 14 विकेट झटके। इसी के साथ वह वरुण चक्रवर्ती भी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे।
फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने बेहद किफायती और प्रभावी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी रेट भी काफी शानदार रही, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम के बारे में जानें
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी
12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक

