आईपीएल 2026 का रंगारंग आगाज होने वाला है। सभी टीमें जोरों-शोरों से तैयारी में लगी हुई हैं। अब यह सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। क्योंकि अब नए खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाते हुए नाम बना रहे हैं।
इस साल एक बार फिर से टीमों के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास की टॉप 5 सबसे बड़ी राइवलरी?
IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी राइवलरी
1. CSK बनाम MI
अगर आईपीएल राइवलरी की बात की जाए, तो सबसे बड़ी राइवलरी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। दोनों इस लीग की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के नाम 5-5 ट्रॉफी हैं। दोनों टीमें जब भी आमने-सामने आती हैं तो काफी रोमांचक मैच देखने को मिलता है। यहीं नहीं, ग्राउंड में तो दोनों टीमें अच्छा खेलती हैं और साथ ही इनके फैंस के बीच भी काफी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है।
चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल में 39 मैच हुए हैं। जिसमें एमआई ने 21 तो वहीं सीएसके ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमें फाइनल में भी 4 बार भिड़ी हैं, जिसमें 3 मुंबई और 1 चेन्नई ने जीता है।
2. CSK बनाम RCB
पिछले कुछ समय में जो एक और राइवलरी सबसे ज्यादा बढ़कर सामने आई है, वो है चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ सालों में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और उसके बाद ऑफ द फील्ड कॉन्ट्रोवर्सीज ने भी इस प्रतिद्वंद्विता को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
हालाँकि पिछले कुछ समय में आरसीबी ने कुछ मुकाबले जीते हैं, लेकिन ओवरऑल सीएसके की टीम काफी ज्यादा आगे है। लेकिन जिस लिहाज से फैंस और सोशल मीडिया पर हाइप बनती है, उसके चलते ही यह एक बड़ी राइवलरी बनी हुई है।
चेन्नई और बैंगलोर के बीच आईपीएल में 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सीएसके ने 21 मैच तो आरसीबी ने 13 मुकाबलों में बाजी मारी है। जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दोनों टीमें एक बार फाइनल में भी भिड़ी हैं, जहाँ सीएसके ने एकतरफा मुकाबले में बैंगलोर को पटखनी दी थी।
3. RCB बनाम MI
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भी काफी ज्यादा राइवलरी देखने को मिलती है। दोनों फ्रेंचाइज़ी के फैंस अपनी टीम को बेस्ट मानते हैं और अपने खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट भी करते हैं।
दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, जिसकी वजह से यह राइवलरी और भी ज्यादा खास है। दोनों टीमों ने आईपीएल में 34 मैच खेले हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स ने 15 मैचों में बाजी मारी है।
4. CSK बनाम KKR
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भले ही अब उतनी ज्यादा राइवलरी न देखने को मिलती है। लेकिन जब तक गौतम गंभीर केकेआर के कप्तान थे, तब तक यह मैच काफी ज्यादा हाई इंटेंसिटी का होता था। क्योंकि वो हमेशा धोनी से आगे निकलना चाहते थे।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 32 मैच हुए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं। वहीं दोनों टीमें फाइनल में भी 2 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें 1-1 बार बाजी मारने में सफल हुई हैं।
5. PBKS बनाम RR
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की बहुत चर्चा नहीं होती है। लेकिन जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तब आइकोनिक मैच देखने को मिलते हैं। राहुल तेवतिया के शेल्डन जैक्सन के खिलाफ 5 छक्के लगाकर मैच जिताना हो या फिर संजू सैमसन का आखिरी ओवर में क्रिस मॉरिस को स्ट्राइक न देकर मैच हारना हो, इस राइवलरी ने काफी बेहतरीन मैच और पल फैंस को दिए हैं।
दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक 29 मैच खेले हैं, जिसमें 12 बार पंजाब तो 17 मैच राजस्थान रॉयल्स जीतने में सफल हुई है।

