Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है। इसके चलते हुए अब सूर्यकुमार यादव दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। क्यूंकि इन दोनों ने भी अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। लेकिन अब चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट फॉर्मेट खेलने की इच्छा जाहिर की है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि वनडे क्रिकेट उनको रास नहीं आता है। इसके चलते हुए अब सूर्यकुमार यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि वह अब टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते है। वहीं इस बीच उन्होंने यह भी कहा है कि वनडे क्रिकेट फॉर्मेट खेलना उनको ज्यादा पसंद नहीं है। जबकि टी20 क्रिकेट खेलना उनकी बड़ी ताकत है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में इस समय उनका हाथ सेट हो गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह एक टेस्ट मैच में केवल एक पारी ही खेल पाए थे।
टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बोले सूर्यकुमार :-

इसके अलावा अब सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि, “आपको वहीं मिलता है, जो आपकी किस्मत में लिखा होता है। क्यूंकि मैंने रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और 10 से 12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेली थी। वहीं मुंबई में मैंने रेड बॉल से काफी क्रिकेट खेली है। क्यूंकि अगर आप मुंबई में पले-बढ़े होते हैं तो आप रेड बॉल से ही क्रिकेट की शुरुआत करते हैं। इसलिए वहां पर सब कुछ लाल गेंद के आसपास ही घूमता है।”
मेरा व्हाइट बॉल की ओर हो गया है ज्यादा झुकाव :-

इसके आगे भारतीय टी20 कप्तान ने कहा है कि, “जब मैंने धीरे-धीरे व्हाइट बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो तब मेरा झुकाव थोड़ा उसकी तरफ हो गया था। इसी के बाद से मैंने टी20 क्रिकेट में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी। उस समय मैंने वनडे क्रिकेट में अच्छा खेलने की बहुत कोशिश की थी लेकिन इस फॉर्मेट में मैं कुछ खास नहीं कर पाया था। लेकिन टी20 क्रिकेट में मेरे लिए सही समय चल रहा था और मेरा हाथ भी इसमें सेट हो गया था।”
टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव :-
इसके अलावा जब सूर्यकुमार यादव से यह पूछा गया कि अगर टेस्ट क्रिकेट में उनको मौका मुलता है तो क्या वह इसमें वापसी करना चाहेंगे। तब इस सवाल पर उन्होंने बिना किसी संकोच के सीधे जवाब दिया, “उस समय मुझे बहुत खुशी होगी।

क्योंकि जैसे कि मैंने पहले बताया है कि मैंने 2010 से 2020 तक रेड बॉल से ही ज्यादा क्रिकेट खेला है। क्यूंकि 10 साल तक रेड बॉल से खेलना बहुत लंबा समय होता है। इसके अलावा मुझे टेस्ट फॉर्मेट से काफी लगाव था। इस बीच अगर आपको टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है तो कौन नहीं खेलना चाहेगा।”
टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में सूर्या की वापसी मुश्किल :-
इस मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव की टेस्ट टीम में वापसी लगभग नामुमकिन है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए केवल एक ही टेस्ट मैच खेला है। वहीं यह एकमात्र टेस्ट मैच उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ नागपुर में खेला था। तब उन्होंने इस टेस्ट मैच की एक पारी में केवल 8 रन बनाए थे।

इसके अलावा इसी साल वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं उस फाइनल मैच में भी सूर्या ने 28 गेंदों पर केवल 18 रन बनाए थे। जबकि उस फाइनल मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद से वनडे क्रिकेट और टेस्ट में कभी सूर्याकुमार यादव की वापसी नहीं हो पाई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

