IPL Record: दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग आईपीएल में खेलते हुए कुछ खिलाड़ियों का फाइनल में जीतने का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा है। इस बीच मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा से लेकर के सूर्यकुमार यादव तक कुछ ऐसे प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने अपने हर फाइनल को जीता है।
इसके चलते हुए ही रोहित शर्मा इस लीग इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में भी शुमार रहे हैं। इसके अलावा आइए आईपीएल इतिहास के उन खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिन्होंने 3 या उससे अधिक फाइनल खेले और सभी में जीत दर्ज की है।
1. रोहित शर्मा : 6 खिताब :-
दुनिया की सबसे चर्चित लीग आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक 6 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह अभी तक आईपीएल में कोई भी फाइनल मैच नहीं हारे हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 5 खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जिताए हैं। जबकि इसके अलावा उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के साथ भी साल 2009 के संस्करण में एक आईपीएल खिताब जीता था। उस समय उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में यह खिताब जीता था। वहीं तब दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक युवा बल्लेबाज थे।
2. क्रुणाल पांड्या : 4 खिताब :-
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने पिछले आईपीएल सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए IPL 2025 का खिताब जीता था। तब उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए फाइनल में केवल 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

इसके चलते हुए तब मैच के बाद उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके अलावा वह इस आगामी सीजन में भी आरसीबी की टीम के लिए ही खेलते दिखाई देंगे। वहीं इसके अलावा उन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए साल 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते थे।
3. जसप्रीत बुमराह : 3 खिताब :-
मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फाइनल जीतने का रिकॉर्ड भी अभी तक शत-प्रतिशत रहा है। क्यूंकि उन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए ही साल 2017, 2019 और 2020 के फाइनल में शिरकत की थी और तीनों फाइनल में उनकी टीम को जीत मिली थी।

इसके अलावा उन्होंने साल 2019 संस्करण के फाइनल में सीएसके के खिलाफ मैच में केवल 14 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। जबकि इससे पहले मुंबई की टीम ने साल 2013 और 2015 का खिताब भी जीता था। लेकिन तब वह इन दोनों फाइनल मैचों में बेंच पर दिखाई दिए थे।
4. सूर्यकुमार यादव : 3 खिताब :-
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस सूची में शामिल है। क्यूंकि उन्होंने मुंबई की टीम की तरफ से खेलते हुए साल 2019 और 2020 के फाइनल मैच जीते थे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से खेलते हुए भी उन्होंने साल 2014 का आईपीएल खिताब जीता था।

वहीं पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए साल 2014 के फाइनल में वह केवल 5 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। इस बीच बता देना चाहते हैं कि सूर्यकुमार ने साल 2014 से लेकर 2017 तक KKR की टीम से आईपीएल में खेला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

