IPL Record: दुनिया की सबसे चर्चित लीग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम को खास पहचान दिलाने में उसके बल्लेबाजों की बड़ी भूमिका रही है। क्यूंकि इस बीच कई स्टार खिलाड़ियों ने इस फ्रेंचाइजी के लिए लगातार रन बनाते हुए बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। तब इन सभी ने इस टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत भी दिलाई है।
लेकिन अब ये सभी खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है। तभी तो अब ऐसे में आईपीएल के आगामी संस्करण में आरआर की टीम को इन सभी की कमी खेलने वाली है। इसके चलते हुए आइए आरआर की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. संजू सैमसन : 4,027 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर साल 2013 के सीजन में अपना पहला मैच खेलने वाले स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में यह खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की तरफ से खेला हुआ दिखाई देगा।

इसके अलावा उन्होंने आरआर टीम की तरफ से आईपीएल 2025 सीजन तक कुल 149 मैचों की 144 पारियों में खेलते हुए 31.70 की बल्लेबाजी औसत और 141.24 की स्ट्राइक रेट से 4,027 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 23 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस टीम की तरफ से उनका सर्वोच्च स्कोर 119 रन का रहा है।
2. जोस बटलर : 3,055 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर आरआर टीम की तरफ से साल 2018 से लेकर 2024 तक खेलने वाले स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आता है। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने इस टीम के लिए 83 मैच की 82 पारियों में खेलते हुए 41.84 की बल्लेबाजी औसत और 147.79 की स्ट्राइक रेट से 3,055 रन बनाए थे।

इस बीच उनके बल्ले से हमें 7 शतक और 18 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस टीम के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन का रहा था। वहीं इस टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 305 चौकों के साथ 135 छक्के भी लगाए थे। लेकिन इस सीजन वह गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते दिखाई देंगे।
3. अजिंक्य रहाणे : 2,810 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर आरआर टीम की तरफ से साल 2011 में पहली बार खेलने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का नाम आता है। जबकि इस टीम की तरफ से वह आखिरी बार साल साल 2019 में खेले थे।

वहीं इस टीम की तरफ से 100 मुकाबलों की 93 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 34.26 की बल्लेबाजी औसत और 122.65 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2,810 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 17 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस टीम की तरफ से उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 105 रन का रहा था। लेकिन इस मौजूदा समय में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं।
4. शेन वॉटसन : 2,372 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर आईपीएल लीग से अब संन्यास ले चुके बल्लेबाज शेन वॉटसन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने इस टीम की तरफ से अपना पहला मैच साल 2008 के सीजन में खेला तह। जबकि इस टीम की तरफ से वह आखिरी बार साल 2015 में खेलते दिखे थे।

इसके अलावा उन्होंने इस टीम की तरफ से 78 मैचों की 76 पारियों में खेलते हुए 36.49 की बल्लेबाजी औसत और 141.27 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2,372 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान वह 11 बार नाबाद भी रहे थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 14 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस टीम की तरफ से उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 104 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

