पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बार के मैच सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री नहीं होगी। इस सीजन मुकाबले काफी वनसाइडेड रहे हैं।
इस सीजन का एक और अहम मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम जीत दर्ज कर सकती हैं।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: –
क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीता: –
हैदराबाद किंग्समैन जीता: –
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 54 मैच खेले गए हैं, जिसमें 28 बार पहले खेलने वाली और 26 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
टोटल मैच- 54
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 26
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 28
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11
सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
सैम आयूब (हैदराबाद किंग्समैन)
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम आयूब इस मैच में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर हो सकते हैं। गेंदबाजी से तो वो अच्छा कर रहे हैं और अब वो बल्लेबाजी में भी फॉर्म में वापस आते हुए नजर आ रहे हैं।
उस्मान तारिक ( क्वेटा ग्लैडिएटर्स)
उस्मान तारिक की भूमिका इस मैच में अहम रहेगी। क्योंकि उनके गेंदबाजी एक्शन पर अभी भी संदेह बना हुआ है और बल्लेबाज उनको पढ़ नहीं पा रहे हैं जिसकी वजह से वो इस मैच में खतरनाक हो सकते हैं।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल डिफेंड करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है।
इस सीजन क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम मजबूत जरूर है, लेकिन हैदराबाद के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप है। आज के हैदराबाद किंग्समैन बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स काफी बैलेंस्ड दिख रही है, इसलिए QG जीत की दावेदार मानी जा सकती है।

