अस्ट्रेलिया की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस टूर में व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है। अगले साल वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।
बांग्लादेश ने लगभग दो दशक और 21 वनडे मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया को किसी ओडीआई मैच में हराया है। ढाका में हुए पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
तो चलिए जानते हैं कि आप ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच ओडीआई सीरीज के दूसरे मैच को लाइव कहां पर देख सकते हैं?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच 11 जून को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 10:00 बजे और मुकाबला 10:30 बजे शुरू होगा।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मैच का फॉर्मेट?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी यह मुकाबला जीतेगा वह सीरीज में बढ़त बना लेगा।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण नहीं देख सकते हैं।
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा।
बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), मोसादेक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तनवीर इस्लाम, सैफ हसन, नुरुल हसन।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

