IPL 2026,RCB vs SRH: आईपीएल 2026 सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आगामी शनिवार, 28 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में ही रहेगी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान किशन करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी की प्लेइंग-11 कैसी होगी और किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा, आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं।
ये खिलाड़ी कर सकते हैं आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत :-
इस बार आरसीबी टीम के लिए पारी की शुरुआत विराट कोहली और फिल साल्ट कर सकते हैं। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले आईपीएल सीजन में भी आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की थी।

इसके चलते हुए उन्होंने अपनी टीम को तब ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एक तरफ साल्ट बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं तो, विराट भी पावर प्ले में अटैकिंग क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं।
ये खिलाड़ी संभालेगा मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी :-
इसके बाद आरसीबी के लिए नंबर 3 पर बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जबकि नंबर 4 पर कप्तान रजत पाटीदार खुद खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद पांचवें नंबर पर जितेश शर्मा और नंबर 6 पर जैकब बेथेल खेलते दिखाई देंगे।

इसके अलावा इस टीम में बतौर ऑलराउंडर टिम डेविड या रोमारियो शेफर्ड में से किसी एक को खेलने का मौका दिया जा सकता है। क्यूंकि टिम डेविड बल्ले के साथ तूफानी अंदाज में रन बनाने के अलावा स्पिन बॉलिंग में भी टीम को योगदान दे सकते हैं। जबकि रोमारिय टीम को तूफानी बल्लेबाजी के अलावा तेज गेंदबाजी का विकल्प दे सकते हैं।
कौन रहने वाला है आरसीबी का प्रमुख स्पिनर :-
इस बार आरसीबी की टीम में बतौर प्रमुख स्पिनर सुयश शर्मा दिखाई दे सकते हैं। क्यूंकि इस बीच वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दुविधा में डालते हुए दिखाई देते हैं।

इसके अलावा उनकी गुगली, फ्लिपर और लेग स्पिन का सामना करना अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है। जबकि इस बीच उनका साथ बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर क्रुणाल पांड्या देते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये 3 गेंदबाज संभालेंगे आरसीबी के पेस अटैक की कमान :-

इसके अलावा आरसीबी टीम के लिए पेस अटैक की जिम्मेदारी भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी मिलकर निभा सकते हैं। यह टीम इन दोनों के अलावा बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मंगेश यादव भी मौका दे सकती है। क्यूंकि वह बॉलिंग के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
ऐसी रहने वाली है आरसीबी की प्लेइंग-11 :-
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड/ रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी
मंगेश यादव – इम्पैक्ट प्लेयर
RCB टीम का फुल स्क्वाड इस प्रकार है :-
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

