IPL 2026: दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग आईपीएल के 19 वें संस्करण की शुरुआत आगामी 28 मार्च से होने वाली है। वहीं इसमें कुल 10 टीमों के बीच आपस में प्रतिस्पर्धा होगी। इस बार भी रजत पाटीदार की कप्तानी में ही आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरने वाली है।
1. शुभमन गिल :-
गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल इस आईपीएल सीजन के लिए अब पूरी तरफ से तैयार हैं। वहीं इस लीग में खेलते हुए शुभमन गिल की निरंतरता ऐसी रही है कि साल 2022 सीजन की शुरुआत से लेकर अभी तक उन्होंने 2,449 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत भी 46.2 की रही है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2023 के सीजन में 890 रन बनाए थे। जबकि इसके बाद उन्होंने साल 2024 के सीजन में 12 पारियों में 38.72 की बल्लेबाजी औसत से 426 रन और साल 2025 में 50.00 की बल्लेबाजी औसत से 650 रन बनाए थे।
2. श्रेयस अय्यर :-
आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम उपविजेता रही थी। तब उस सीजन में इस टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। इसके चलते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17 पारियों में खेलते हुए 50.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 604 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान हमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस बीच कप्तानी का दबाव अय्यर की बल्लेबाजी पर नहीं पड़ता है। क्यूंकि वह अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए काफी रन बनते हैं। इसके अलावा अपने पूरे आईपीएल करियर में उन्होंने 34.22 की बल्लेबाजी औसत से 3,731 रन बनाए हैं।
3. रुतुराज गायकवाड़ :-
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल लीग में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2020 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक 3 संस्करणों में 550 रन का आंकड़ा पार किया है।

लेकिन पिछले आईपीएल सीजन 2025 में वह अपनी चोट के चलते हुए केवल 5 ही मैच खेल पाए थे। जबकि इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2024 के सीजन में खेली 14 पारियों में 53.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 141.16 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

