भारत में मोबाइल गेमिंग का माहौल इस हफ्ते और भी ज़्यादा रोमांचक होने जा रहा है। KRAFTON India ने एक नए क्रॉसओवर इवेंट की घोषणा कर दी है, जो चल रहे T20 क्रिकेट सीज़न को सीधे Battlegrounds Mobile India (BGMI) में जोड़ता है।
इस इवेंट के तहत शुरू की गई BGMI क्रिकेट लीग एक लिमिटेड-टाइम मिनीगेम है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि खिलाड़ी असली क्रिकेट के रोमांच का मज़ा इनगेम में ही ले सकें और साथ ही शानदार रिवॉर्ड्स भी जीत सकें।
BGMI क्रिकेट लीग: कैसे खेलें और टोकन प्राप्त करें
27 मार्च से खिलाड़ी इस मिनीगेम में हिस्सा ले सकते हैं साथ ही चल रहे T20 मैचों में से अपनी पसंदीदा टीम चुन सकते हैं। नियम काफी ईजी हैं, अगर आपकी चुनी हुई टीम असल मैच जीतती है, तो आपको ‘सपोर्ट’ और ‘विन स्पिन’ का टोकन मिलेगा।
डेवलपर्स खिलाड़ियों की एक्टिविटी और कंसिस्टेंसी, दोनों को रिवॉर्ड करना चाहते हैं। यानी जितने ज़्यादा मैच आप फॉलो करेंगे और सही भविष्यवाणी करेंगे, उतने ही ज़्यादा टोकन आप इकट्ठा कर सकते हैं।
M416 ग्लेशियर स्किन की वापसी
अब सवाल है कि इन टोकन का क्या करना है? इनका इस्तेमाल ‘ग्लेशियर लकी स्पिन’ में किया जा सकता है, जहाँ से आप कई शानदार इनाम को अनलॉक कर सकते हैं। इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण M416 ग्लेशियर स्किन की वापसी को माना जा रहा है।
KRAFTON के मुताबिक, प्लेयर्स के पास इस फेमस वेपन स्किन को पाने का यह आखिरी मौका भी हो सकता है। अगर आप लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे, तो इस मौके को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।
KRAFTON India के Srinjoy Das ने बताया कि क्रिकेट और BGMI दोनों ही भारत में बेहद लोकप्रिय बनता जा रहा है। इस इवेंट के जरिए खिलाड़ी अब इन दोनों का मज़ा एक साथ उठा पाएंगे। इसका उद्देश्य फैंस को हर मैच के साथ और ज़्यादा जुड़ने का मौका देना है, ताकि वे सिर्फ दर्शक बनकर न रहें, बल्कि गेम का एक्टिव हिस्सा भी बन सकें।
अच्छी बात यह है कि यह मिनीगेम पूरी तरह फ्री है। इसमें किसी भी तरह की असली पैसों की सट्टेबाज़ी शामिल नहीं है, जिससे खिलाड़ी बिना किसी चिंता के इस सीज़न का मज़ा ले सकते हैं साथ ही अपने कैरेक्टर के लिए शानदार आइटम्स भी हासिल कर सकते हैं।

