पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर सीजन की धमाकेदार शरूआत की।
सीजन का तीसरा मुकाबला पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती हैं।
पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडीज: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म
पेशावर जाल्मी: पेशावर जाल्मी की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 में से 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
लास्ट 5 मैच: L. L. W. W. L
रावलपिंडी पिंडीज: रावलपिंडी की टीम पहली बार इस लीग में खेल रही हैं।
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर कंडीशन की बात की जाये तो यहाँ पर बैटिंग के लिए अच्छी पिच देखने को मिलती है, जिसमें बहुत रन बनते हैं। इस ग्राउंड पर जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता है तो कटर्स और स्लोवेर्स बॉल्स को थोड़ी मदद मिलती हैं। वो पिच में होल्ड करती हैं जिससे उनको हिट करना मुश्किल हो जाता हैं।
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 54 मैच खेले गए हैं, जिसमें 28 बार पहले खेलने वाली और 26 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
टोटल मैच- 54
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 26
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 28
1st इनिंग एवरेज स्कोर- 177
2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 153
हाईएस्ट स्कोर: 245-3 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस
लोएस्ट स्कोर: 76-10 मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स
हाईएस्ट टोटल चेज़: 204-4 लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स
लोएस्ट टोटल डिफेंडेड: 182-7 मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी
कैसा है गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड
पेशावर जाल्मी की टीम ने गद्दाफी स्टेडियम पर अब तक 21 मैच खेले हैं जिसमें 13 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
मैच- 21
जीत- 13
हार- 8
नो रिजल्ट- 0
रावलपिंडी की टीम पहली बार पीएसएल में खेल रही हैं।
गद्दाफी स्टेडियम में किसके अनुकूल हैं पिच?
गदाफी स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं। यहाँ पर पिछले 10 मुकाबलों में स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाज ज्यादा विकेट चटकाते हैं।
तेज गेंदबाज- 79 विकेट (65%)
स्पिनर्स- 45 विकेट (35%)
पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडीज: वेदर रिपोर्ट
तापमान- 31.4˚C
ह्यूमिडिटी- 35%
बारिश के चांस- 1%
कौन जीत सकता है यह मैच?
इस मैच में टॉस का महत्व रहेगा लेकिन उससे ही गेम डिसाइड नहीं होगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते समय और चेस करते समय टीमों ने लगभग बराबर ही मैच जीते हैं।
गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 53 % हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 47% हैं।
बैटिंग फर्स्ट जीत- 53%
बैटिंग सेकंड जीत- 47%
दोनों टीमों के पास काफी अच्छी टीम है जो इसलिए अच्छा मैच देखने को मिलेगा। लेकिन पेशावर जाल्मी का स्क्वाड काफी अच्छा और बैलेंस्ड हैं। उनके पास मैच विनर्स की भरमार हैं। जबकि, रावलपिंडी के पास बहुत बड़े नाम नहीं है और इंटरनेशनल प्लेयर्स की फॉर्म भी एक कंसर्न हैं। इसलिए पेशावर जाल्मी के मैच जीतने के चांस ज्यादा हैं।

