PSL 2026 का आगाज़ 26 मार्च को चुका है। इस सीजन के शुरुआत में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया नियम लागू किया है, जो टॉस और प्लेइंग XI से जुड़ा है।
खासतौर पर क्रिकेट के नियमों के अनुसार, टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन मैच रेफरी को बताते या सौपते हैं साथ ही टॉस होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। लेकिन PSL में बदलाव किया गया है। नए नियम के हिसाब से अब कप्तान टॉस से पहले एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन की शीट रेफरी को देंगे। इसके बाद टॉस का नतीजा सामने आने पर कप्तान अपनी दी गई दोनों टीमों में से किसी एक को फाइनल कर सकते हैं।
मैच के कंडीशन को ध्यान में रखते हुए कप्तान कर सकते हैं प्लेइंग XI का सेलेक्सन
इस नए नियम के लागू होने से दोनों टीमों के कप्तानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। PSL में अब कप्तान पिच और ओस फैक्टर (due) को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं।
दरअसल, टॉस से पहले किसी भी टीम को यह नहीं पता होता कि उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी। खासकर टी20 मैचों में ओस का बहुत बड़ा फैक्टर होता है। अब इस नियम के चलते कप्तान पहले से ही दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन तैयार कर सकते हैं। एक बल्लेबाजी के हिसाब से और दूसरी गेंदबाजी के हिसाब से। टॉस के नतीजे के बाद वे अपने लिए सबसे सही कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं।
PSL ने अपने नए नियम को रूल बुक ऐड हुआ ‘नॉमिनेशन एंड रिप्लेसमेंट ऑफ प्लेयर्स’
PSL ने ‘नॉमिनेशन एंड रिप्लेसमेंट ऑफ प्लेयर्स’ सेक्शन में एक नया नियम जोड़ा है। इसके क्लॉज 1.2.1 के मुताबिक, टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच रेफरी को दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन दे सकते हैं।
हर लाइनअप में 11 खिलाड़ी शामिल होंगे और इसके साथ आप अधिकतम 4 सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स शामिल किए जा सकते हैं। टॉस के बाद कप्तान अपनी दी गई दोनों टीमों में से किसी एक को फाइनल करेगा और उसी टीम शीट पर साइन करके रेफरी को जमा करेगा। एक बार फाइनल प्लेइंग इलेवन तय हो जाने के बाद उसमे कोई चेंज नहीं किया जा सकता हैं।

