Hockey India Awards 2025: आठवें वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कारों में वर्ष 2025 के लिए भारत की अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर और मिडफील्डर हार्दिक सिंह को सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसके चलते हुए अब इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं इन दोनों को पुरस्कार स्वरूप 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है।
जफर इकबाल को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार :-

इसके अलावा साल 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके खिलाड़ी जफर इकबाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं अब इस अवसर पर उन्होंने भारतीय टीम को लेकर यह भी आशा जताई है कि वह फिर से ओलंपिक चैंपियन बनेगी।
इस अवसर पर बोले खेल मंत्री मांडविया :-

इसके अलावा अंडर-21 पुरुष वर्ग में प्रिंस दीप सिंह को जुगराज सिंह पुरस्कार मिला है। क्यूंकि वह चेन्नई में खेली गई एफआईएच जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। जबकि महिला वर्ग में साक्षी राणा को असुंथा लाकड़ा उदीयमान खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस बीच भारत के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि, “पिछले दस वर्षों में भारत में खेलों की संस्कृति और एक नया इकोसिस्टम विकसित हुआ है। इसके आगे उन्होंने बताया कि साल 20236 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की आकांक्षा को साल 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से मजबूती मिलेगी।” इसके बाद राज्य खेल मंत्री रक्षा खडसे ने कहा है कि हॉकी देश के इतिहास का अभिन्न हिस्सा है और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा एशिया कप जीतने वाली भारत की पुरुष हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये और स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए गए हैं। जबकि जूनियर विश्व कप में कांस्य जीतने वाली टीम को 5-5 लाख रुपये और स्टाफ को 2.5 लाख रुपये मिले हैं। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय सफलताओं के लिए 1.38 करोड़ रुपये और महिला टीम को 68 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी के साथ ही मनप्रीत सिंह को 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर 4 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है।
वर्ष 2025 के अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता इस प्रकार हैं :-
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (बलजीत सिंह पुरस्कार) : बीचू देवी खरीबम
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर (परगट सिंह पुरस्कार) : संजय
सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर (अजित पाल सिंह पुरस्कार) : सुमित
सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड (धनराज पिल्लई पुरस्कार) : सुखजीत सिंह
सर्वश्रेष्ठ अंपायर : सौरभ सिंह राजपूत
सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी : बिस्वरंजन सारंगी
सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाई : हॉकी झारखंड
असाधारण उपलब्धि पुरस्कार : राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी
जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार : मनोज कोनबेगी (सिमडेगा)
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

