Mary Kom: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम बीते दिन रविवार को कहा है कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। इसके चलते हुए अब छह बार की विश्व चैंपियन भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम पेशेवर मुक्केबाजी की ओर अपना कदम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।
पेशेवर मुक्केबाजी में उतरेंगी मैरी कॉम :-
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम बीते दिन रविवार को कहा है कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। इसके अलावा साल 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी 43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा है कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है।

इसके अलावा भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम बीते दिन रविवार को कहा है कि, “छह विश्व चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए काफी खास रहा है। इसके अलावा अब मैं उस उम्र में पहुंच गई हूं कि देश के लिए अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती हूं। जबकि इस दौरान मेरे लिए अब पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है। लेकिन इसके बारे में मैं अभी सोच रही हूं।

इसके लिए अब मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं। ताकि लोगों को यह बता सकूं कि मैं अब भी क्या कर सकती हूं। इसके अलावा इस समय मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। इसके चलते हुए मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। इस बीच कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मेरे लिए मुश्किल हो जाती है। लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

