IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं यह मैच आज सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
तभी तो इस सीजन में अब बार ये दोनों टीमें जीत के साथ अपनी शुरुआत करना चाहेंगी। तभी तो आज इस मैच में हमें दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद दोनों से जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए इनपर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. यशस्वी जायसवाल बनाम खलील अहमद :-
RR के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद के बीच आज मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। क्यूंकि आईपीएल में शुरुआत में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले यशस्वी को खलील अहमद अपनी स्विंग गेंदबाजी से काफी ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

वहीं इन दोनों के बीच खेले गए 5 मैचों में अभी तक यशस्वी ने 28 गेंदों पर 58 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 207.14 की रही है। इसके अलावा खलील ने भी इस दौरान यशस्वी को 2 बार आउट किया है। इसके अलावा अपनी अंदर आती गेंदों से खलील ने अक्सर यशस्वी को काफी मुश्किल में डाला है।
2. संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर :-
RR के पूर्व कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई की जर्सी में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा अभी हाल ही में उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। लेकिन उनके पूर्व साथी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी उनको काफी परेशान किया है।

वहीं इन दोनों के बीच अभी तक खेले गए 6 मैचों में आर्चर ने सैमसन को 3 बार आउट किया है। इसके अलावा सैमसन ने भी आर्चर के खिलाफ 37 गेंदों पर 63 रन बनाकर जोरदार प्रद्रशन किया है।
3. रियान पराग बनाम नूर अहमद :-
राजस्थान रॉयल्स टीम के नए कप्तान रियान पराग भी CSK के गेंदबाजों के लिए भी आज बड़ी चुनौती बन सकते हैं। क्यूंकि अभी तक मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले पराग ने पिछले 2 सत्रों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

तभी तो अब ऐसे में आज उनका मुकाबला चेन्नई के बाएं हाथ के कलाई स्पिनर नूर अहमद से काफी दिलचस्प रहने वाला है। इस बीच अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पराग ने नूर के खिलाफ 29 गेंदों में 48 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान नूर ने पराग को एक बार आउट भी किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

