पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
PSL 2026 का 7वां मुकाबला पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। यह मैच 31 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें जीत के साथ अभियान को आगे ले जाना चाहेंगी। एक तरफ बाबर आज़म की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी है, तो दूसरी तरफ शादाब खान की अगुवाई में इस्लामाबाद नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच में कौन जीतेगा।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 23
पेशावर जाल्मी की जीत: 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत: 11
नो रिजल्ट: 1
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 58 मैच खेले गए हैं, जिसमें 31 बार पहले खेलने वाली और 27 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
टोटल मैच– 58
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत– 27
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत– 31
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग 11
पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम
इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, एंड्रीज़ गौस, मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद, मेहरान मुमताज
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
इस्लामाबाद यूनाइटेड (IU)
इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। डेवन कॉन्वे और मार्क चैपमैन के आने से टॉप ऑर्डर में और बैलेंस आ गया है, जबकि हैदर अली और इमाद वसीम मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
फिनिशिंग के लिए फहीम असरफ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में रिचर्ड ग्लीसन और सलमान इरसाद अनुभव लाते हैं जबकि शादाब खान मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।
पेशावर जाल्मी (PZ)
बाबर आज़म पेशावर जाल्मी के कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि इफ्तिकार अहमद और अब्दुल समद मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में सुफियान मुकीम और शाहनवाज ढाहनी जैसे विकल्प मौजूद हैं।
कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई स्कोरिंग एनकाउंटर होने वाला हैं। यहां टोटल डिफेंड करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है।
इस सीजन पेशावर जाल्मी की टीम बहुत मजबूत दिख रही हैं। उनके पास बैटिंग और बॉलिंग में बैलेंस हैं जबकि इसलामबड़ यूनाइटेड के पास भी मैच विनर्स हैं जो कि मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। लेकिन ओवरऑल पेशावर की टीम ज्यादा मजबूत हैं और इस मैच में उनके जीतने के चांस हैं।

