IPL में PBKS vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल बराबरी पर है।
पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच IPL में राइवलरी नई जरूर हैं, लेकिन काफी रोमांचक रही हैं। PBKS vs GT या GT vs PBKS मैचों में अक्सर हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिलता है और बल्लेबाजों का दबदबा रहता है।
गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में एंट्री की थी और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले ही सीजन खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद टीम 2023 में भी फाइनल तक पहुंची। फिर 2024 में शुभमन गिल कप्तान बने, लेकिन टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, 2025 में GT ने वापसी करते हुए एलिमिनेटर तक का सफर तय किया। अब वह 2026 में खिताब जीतने की रेस में हैं।
वहीं, पंजाब किंग्स भी हर सीजन में मजबूत टीमों को चुनौती देती रही है, लेकिन वह 2014 के बाद 2025 में पहली बार प्लेऑफ और फाइनल में पहुंच सकी। अब वह 2026 में भी उसी सफलता में एक कदम और बढ़ाने के लिए उतर रही है।
IPL में PBKS vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले जीते हैं। इस तरह PBKS vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी पर है।
- कुल मैच: 6
- पंजाब किंग्स की जीत: 3
- गुजरात टाइटंस की जीत: 3
PBKS vs GT मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं और बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं।
- GT के खिलाफ PBKS का सबसे बड़ा स्कोर: 243 रन
- PBKS के खिलाफ GT का सबसे बड़ा स्कोर: 232 रन
- GT के खिलाफ PBKS का सबसे कम स्कोर: 142 रन
- PBKS के खिलाफ GT का सबसे कम स्कोर: 143 रन
PBKS vs GT मैचों में टॉस का रिकॉर्ड
- PBKS ने GT के खिलाफ 2 बार टॉस जीता
- GT ने PBKS के खिलाफ 4 बार टॉस जीता
PBKS vs GT मुकाबलों में टॉस जीतकर फैसले और नतीजे
- PBKS ने 1 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 0 मैच जीते
- GT ने 1 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 0 मैच जीते
- PBKS ने 1 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 1 मैच जीता
- GT ने 3 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 2 मैच जीते
- PBKS ने टॉस जीतकर कुल 1 मैच जीते
- GT ने टॉस जीतकर कुल 2 मैच जीते
PBKS vs GT मुकाबलों में औसत स्कोर और विकेट
- GT के खिलाफ PBKS का औसत स्कोर: 178.67 रन
- PBKS के खिलाफ GT का औसत स्कोर: 177.33 रन
- GT के खिलाफ PBKS का औसत विकेट: 6.83
- PBKS के खिलाफ GT का औसत विकेट: 5.33
PBKS vs GT हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
अब तक के आंकड़ों को देखें तो PBKS और GT के बीच मुकाबला पूरी तरह संतुलित रहा है। दोनों टीमों ने बराबर मैच जीते हैं और किसी एक का साफ दबदबा नहीं दिखता।
फिर भी गुजरात टाइटंस ने कम समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि पंजाब किंग्स भी बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। इसलिए PBKS और GT के बीच मैच हमेशा अनिश्चित और रोमांचक रहता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

