Miami Open 2026: इटली के स्टार पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन 2026 का खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए अब सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं उनका यह रिकॉर्ड पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी था। इस बीच अब एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के मुताबिक इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 19-2 हो गया है।
जैनिक सिनर ने जीता मियामी ओपन 2026 का खिताब :-
इटली के स्टार पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन 2026 का खिताब जीत लिया है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच में उन्होंने चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया है। वहीं अब अपनी इस जीत के साथ ही उन्होंने ‘सनशाइन डबल’ भी पूरा कर लिया है।

इसके अलावा सिनर इस फाइनल में जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर साल 2017 में रोजर फेडरर के बाद एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। जबकि सिनर दोनों इवेंट्स में एक भी सेट गंवाए बिना यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भी बने हैं। इसके अलावा 24 वर्षीय सिनर ने अपने करियर में पहली बार इंडियन वेल्स जीता और ‘सनशाइन डबल’ जीतने वाले आठवें पुरुष खिलाड़ी बने हैं।

इसके अलावा सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्विट्ज़रलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कई मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा जिम कूरियर (1991), माइकल चांग (1992), पीट सम्प्रास (1994), मार्सेलो रियोस (1998), आंद्रे अगासी (2001), रोजर फेडरर (2005-06) और नोवाक जोकोविच (2011, 2014-16) वो खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने सिनर से पहले सनशाइन डबल पूरा किया है।

इसके अलावा अब इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद सिनर ने कहा है कि, “यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा होगा। क्यूंकि इसे हासिल करना काफी मुश्किल है। तभी तो अब मैं अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं।” जबकि उन्होंने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ा लिया है। वहीं उनका यह रिकॉर्ड पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। इसके अलावा एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के मुताबिक इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 19-2 हो गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

