PSL 2026 के PCB ने बीच नसीम शाह पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना ठोक दिया।
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में एक और बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया है। इस फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और फैंस के बीच भी इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
यह मामला उस समय शुरू हुआ जब पाकिस्तान में ईंधन बचाने के लिए PSL 2026 के मुकाबलों को बंद दरवाजों के पीछे कराने का फैसला लिया गया। लेकिन इसी बीच कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी ने विवाद खड़ा कर दिया।
आखिर क्या किया था नसीम शाह ने?
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की मौजूदगी को लेकर नसीम शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने PCB के एक पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, “Why is she treated like a queen at Lord’s?”
यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई, लेकिन इसके बाद नसीम शाह ने इसे थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया। बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
PCB ने क्यों लिया इतना बड़ा एक्शन?
PCB ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एक सुनवाई समिति बनाई। सुनवाई के दौरान नसीम शाह ने बिना शर्त माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया मैनेजर को भी हटा दिया।
PCB ने उनके मैनेजर को ब्लैकलिस्ट कर दिया, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगा दिया।
बोर्ड के अनुसार, नसीम शाह ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की कई शर्तों का उल्लंघन किया है और इसी कारण यह सख्त कार्रवाई की गई।
बता दें कि, PCB पहले भी खिलाड़ियों के राजनीतिक या संवेदनशील मामलों में बयान देने पर सख्त कार्रवाई कर चुका है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने के लिए तेज गेंदबाज आमेर जमाल पर भी 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
PSL 2026 में लगातार बढ़ रहे हैं विवाद
PSL 2026 लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। इससे पहले सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने और फिर बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया। इसके बाद अब यह नया विवाद लीग की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है। नसीम शाह पर लगाया गया यह भारी जुर्माना साफ दिखाता है कि PCB अब किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले के बाद नसीम शाह मैदान पर किस तरह वापसी करते हैं और इस विवाद का उनके प्रदर्शन पर क्या असर पड़ता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

