पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच को खेला गया मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा था। यह मुकाबला आखिरी ओवर में पंजाब ने मैच अपने नाम किया। इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति अहम रही। हालांकि बल्ले से वह बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन 11 गेंदों में 18 रन बनाते हुए दो अहम छक्के जरूर लगाए।
श्रेयस अय्यर को लगा 12 लाख का फाइन
मैच खत्म होने के बाद अय्यर को बीसीसीआई की ओर से झटका लगा। दरअसल, उनकी टीम तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिसके चलते उन पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में उनकी पहली गलती थी, इसलिए नियमों के मुताबिक उन पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है।
लगातार 3 बार होने पर लगेगा बैन
आईपीएल के नियम साफ कहते हैं कि अगर यही गलती दोबारा होती है, तो कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई होगी, जिसमें उन पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर तीसरी बार भी ओवर समय पर पूरे नहीं होते हैं, तो कप्तान को एक मैच के लिए निलंबित किया जा सकता है।
मैच के दौरान चोटिल हुए थे श्रेयस
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह टीम का सीजन का पहला उल्लंघन था, जो आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है और न्यूनतम ओवर गति से जुड़ा है, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मैच के दौरान अय्यर को चोट भी लगी थी। वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे, तभी कूपर कोनोली का तेज शॉट सीधे उनके हाथ पर जा लगा। गेंद लगते ही वह दर्द से परेशान नजर आए। हालांकि, इलाज के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की। दिलचस्प बात यह रही कि चोट लगने के तुरंत बाद ही वह आउट हो गए। मैच के बाद अय्यर ने साफ किया कि चोट गंभीर नहीं है।

