IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज आठवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में इन दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है।
दिल्ली की टीम ने अपने मैच में लखनऊ की टीम को हराया है। जबकि मुंबई की टीम ने अपने मैच में केकेआर की टीम को मात दी है। तभी तो आज इस मैच में भी ये दोनों टीमें जीत की अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 37 मैच खेले गए हैं। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 16 में जीत मिली है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम को इस दौरान 21 मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली थी।
आज इस तरह की हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम :-
आईपीएल 2026 में खेले गए अपने पहले मैच में दिल्ली की टीम ने लखनऊ की टीम को काफी आसानी से हरा दिया है। क्यूंकि इस मैच में दिल्ली की टीम ने खेल के हर क्षेत्र में अच्छा खेल दिखाया है। इस मैच में उनके बल्लेबाज समीर रिज़वी ने नाबाद रहते हुए 47 गेंद पर 70 रन बनाए। वहीं आज के इस मैच में भी वह अपनी उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11 :- केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,
इम्पैक्ट सब : टी नटराजन
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम :-
आईपीएल 2026 में खेले गए अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर की टीम को आसानी से हरा दिया था। तब उस मैच में मुंबई की तरफ से रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया था। आज इस मैच में भी इन सभी से उसी तरह के प्रदर्शन की आस रहेगी। वहीं इस मैच में भी यह टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

एमआई की संभावित 11 : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, मयंक मार्कंडेय
आज कैसा रहेगा अरुण जेटली की पिच का मिजाज :-
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इस दिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं (20-40 किमी/घंटा) चलने का अनुमान जताया है। तभी तो इस दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान लगभग 1-33°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 20°C रहने का अनुमान जताया है। इसके चलते हुए आज बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 3 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

