पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा हप्ता चालू है। इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहे हैं और उसमें भी फैंस की एंट्री एलाउ नहीं है जिसकी वजह से थोड़ा मजा कम आ रहा है।
सीजन का 13वां मुकाबला 2 बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडीज के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज में कौन सी टीम है आगे?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज के बीच अब तक कई कोई मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें: PSL 2026: गदाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 4 अप्रैल को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें रावलपिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज संभावित प्लेइंग 11
रावलपिंडीज संभावित प्लेइंग 11
शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरी मिचेल, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर
इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
डेवोन कॉन्वे
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पीएसएल में भी उन्होंने शुरुआत अच्छी की है और इस मैच में वो गेम चंगेर साबित हो सकते हैं।
डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल इस मत है में की साबित हो सकते हैं। क्योंकि वो नंबर 3 पर आते हैं और स्पिनर फास्ट गेंदबाजों को अच्छा भी खेलते है। इस मैच में उनका बल्ला बोलता है तो उनकी टीम मैच जीत सकती है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

