Sameer Rizvi Biography: भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज़ों में से एक समीर रिजवी अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट और Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है।
कम उम्र में ही उन्होंने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खुद को साबित किया है और अब उन्हें भारतीय क्रिकेट के बड़े फिनिशर के रूप में देखा जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको समीर रिजवी के खेल कूद से जुड़े हुए आंकड़े के बारे में बताएँगे।
व्यक्तिगत जानकारी (Sameer Rizvi Personal Information)
- पूरा नाम: समीर रिजवी
- पिता: हसीन रिजवी
- जन्म: 6 दिसंबर 2003
- स्थान: मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
- धर्मं: इस्लाम
- उम्र: 22 वर्ष (2026 तक)
- हाईट: 5″10 इंच
- बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
- बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म ऑफ-ब्रेक
- भूमिका: मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ / फिनिशर
- टीमें: उत्तर प्रदेश, इंडिया अंडर-19/ए, CSK, Delhi Capitals
- नेटवर्थ: 12- 15 करोड़
घरेलू क्रिकेट में बनाई पहचान
समीर रिजवी ने बहुत कम उम्र में ही उत्तर प्रदेश की जूनियर टीमों के जरिए क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अंडर-19 स्तर पर उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण वो चर्चा में आए।
मेरठ जैसे क्रिकेट हब में पले-बढ़े समीर ने लोकल टूर्नामेंट्स और स्कूल क्रिकेट में अपने टैलेंट को निखारा। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता ने सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खीचा।
IPL में चमके समीर रिजवी
समीर रिजवी का करियर उस समय सुर्खियों में आया, जब उन्हें IPL में खेलने का मौका मिला। CSK ने उन्हें एक युवा फिनिशर के रूप में टीम 8.40 करोड़ रूपए में शामिल किया था, जहां उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) का भी हिस्सा बने। कम गेंदों में बड़े शॉट्स लगाने की उनकी क्षमता ने उन्हें खास बना दिया। IPL में उनकी पावर-हिटिंग और ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें फैंस के बीच काफी लोकप्रिय बनता है।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
- T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- फर्स्ट क्लास डेब्यू: 2020-21 (रणजी ट्रॉफी)
- लिस्ट-A डेब्यू: 2021 (विजय हजारे ट्रॉफी)
- T20 डेब्यू: 2022 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी)
- आईपीएल डेब्यू: 2024, चेन्नई सुपर किंग्स
खेलने का अंदाज़ और विशेषताएं
समीर रिजवी एक आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं, जो खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए पहचाने जाते हैं। वे बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं और स्पिन व तेज़ गेंदबाज़ी दोनों के खिलाफ बराबर आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं। मैच को अंत तक लेकर जाकर शानदार तरीके से फिनिश करना उनकी बड़ी खासियत है। दबाव भरे हालात में भी वे शांत रहते हैं और समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हैं, जो उन्हें एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाता है।
इसके अलावा, वे ऑफ-ब्रेक गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त विकल्प मिलता है और वे एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते हैं।
बल्लेबाज़ी आंकड़े (Batting Stats)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 9
- रन: 152
- औसत: 11.69
- स्ट्राइक रेट: 60.80
लिस्ट-A
- मैच: 22
- रन: 596
- स्ट्राइक रेट: 96.12
- औसत: 42.57
- अर्धशतक: 3
- शतक: 1
T20
- मैच: 40
- रन: 792
- स्ट्राइक रेट: 136.55
- औसत : 31.68
- अर्धशतक: 4
IPL करियर
- मैच: 14
- रन: 242
- स्ट्राइक रेट: 143.20
- औसत : 34.57
- अर्धशतक: 2
- हाईएस्ट स्कोर: 70*
क्यों खास हैं समीर रिजवी?

IPL 2026 में समीर रिजवी ने शुरुआत में समय लिया, फिर धीरे-धीरे स्ट्राइक रोटेट की और जैसे ही मौका मिला, बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उनका अर्धशतक 37 गेंदों में आया और इसके बाद उन्होंने मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। LSG vs DC के मैच में उन्होंने 47 गेंदों 70* रन बनाए।

