IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज नौवां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में आरआर की टीम को अपने पहले मैच में चेन्नई की टीम के खिलाफ एकतरफा जीत मिली थी।
जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
आरआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस मैचों में से गुजरात टाइटंस की टीम को 6 मैच में जीत मिली है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने इस बीच केवल 2 ही मैच जीते हैं। इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की थी।
आज इस तरह की हो सकती है आरआर की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत मिली थी। तब उस मैच में आरआर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी। इस मैच में उनके युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। आज भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आरआर का संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है गुजरात टाइटंस की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली थी। तब इस मैच में उनकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी। लेकिन इस मैच में उनके टॉप ऑर्डर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। लेकिन उस मैच में उनके तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबजी करते हुए 3 विकेट लिए थे। आज भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गुजरात टाइटंस का संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।
कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 4 अप्रैल को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है।इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

