Honor of Kings एक बेहद पॉपुलर मोबाइल MOBA (Multiplayer Online Battle Arena) गेम है, जिसे लोग इसके सिंपल लेकिन एंटरटेनिंग गेमप्ले के कारण काफी पसंद करते हैं। इस गेम में अलग-अलग तरह के मैप्स और मोड्स दिए गए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Honor of Kings के मैप्स और मोड्स के बारे में बताएंगे।
मैप्स कैसे काम करते हैं
इस गेम का मुख्य मैप 5v5 फॉर्मेट पर आधारित होता है, जिसमें तीन लेन होती हैं। टॉप, मिड और बॉट। हर लेन की अपनी अलग भूमिका होती है। टॉप लेन में आमतौर पर टैंक या मजबूत खिलाड़ी होते हैं, मिड लेन में मैज और असैसिन खेलते हैं, जबकि बॉट लेन में मार्क्समैन और सपोर्ट की जोड़ी होती है।
मैप में एक जंगल एरिया भी होता है, जहां खिलाड़ी मॉन्स्टर्स को हराकर एक्सपी और खास बफ हासिल करते हैं। इसके अलावा, ड्रैगन जैसे बड़े मॉन्स्टर्स टीम को अतिरिक्त फायदा देते हैं, इसलिए उन्हें हराना गेम में काफी अहम होता है।
पूरा मैप इस तरह डिजाइन किया गया है कि दोनों टीमों को बराबर का मौका मिले। सही समय पर अटैक और डिफेंस करना ही जीत अहम हिस्सा है।
गेम के अलग-अलग मोड्स
Honor of Kings में कई तरह के मोड्स मौजूद हैं, जिससे गेम कभी बोरिंग नहीं लगता।
1. क्लासिक 5v5 मोड:
यह सबसे पॉपुलर मोड है, जिसमें दो टीमें एक-दूसरे के बेस को तबाह करती है
2. रैंक्ड मोड:
यह उन खिलाड़ियों के लिए होता है जो अपनी स्किल साबित करना चाहते हैं। इसमें जीतने पर रैंक बढ़ती है इसके साथ ही हारने पर घटती है।
3. 3v3 और 1v1 मोड:
इन मोड्स में कम खिलाड़ी होते हैं, इसलिए मैच जल्दी खत्म हो जाते हैं। खासकर 1v1 में आप अपनी पर्सनल स्किल दिखा सकते हैं।
4. आर्केड और इवेंट मोड्स:
ये स्पेशल मोड्स होते हैं, जो समय-समय पर आते हैं साथ ही नए नियमों के साथ गेम को और मजेदार बना देते हैं।
गेमप्ले पर असर
मैप और मोड्स का गेम खेलने के तरीके पर सीधा असर पड़ता है। बड़े मैप में टीमवर्क बेहद जरूरी होता है, जबकि छोटे मैप में तेज़ गेमप्ले और पर्सनल स्किल ज्यादा मायने रखती है।
रैंक्ड मोड में खिलाड़ी ज्यादा फोकस और रणनीति के साथ खेलते हैं, जबकि आर्केड मोड में लोग सिर्फ मजे और एंटरटेनमेंट के लिए खेलते हैं।

