आईपीएल 2026 में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाला गेंदबाज एक अनकैप्ड भारतीय है।
आईपीएल 2026 में इस बार सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज भी लगातार अपनी स्पीड से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार भी कई मुकाबलों में 145 kmph से ऊपर की गेंदें देखने को मिली हैं, जिसने दर्शकों का रोमांच और बढ़ा दिया है।
इस सीजन की शुरुआत में ही कुछ गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से अलग पहचान बना ली है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में अनुभवी और नए दोनों तरह के गेंदबाज शामिल हैं। यहां हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की जानकारी देने जा रहे हैं।
ये हैं आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप 5 गेंदबाज
5. जेमी ओवरटन – 145.6 kmph
चेन्नई सुपर किंग्स के जेमी ओवरटन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 145.6 kmph की स्पीड से गेंद डाली थी। हालांकि, उस मैच में चेन्नई को एकतरफा हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन ओवरटन अपनी उछाल और गति के चलते बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान जरूर किया था।
4. कगिसो रबाडा – 149.1 kmph
गुजरात टाइटंस के ही कगिसो रबाडा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 149.1 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी है। रबाडा का अनुभव और उनकी स्पीड का कॉम्बिनेशन उन्हें हमेशा खतरनाक बनाता है। हालांकि, वह आईपीएल 2026 में अब तक दोनों मैचों में महंगे जरूर साबित हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कुछ पेस डिलीवरी से बलेबाजों को जरूर शांत किया है।
3. कार्तिक त्यागी – 149.7 kmph
कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी आईपीएल 2026 में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 149.7 kmph की स्पीड से गेंद डालकर अपनी रफ्तार का दम दिखाया। अभी त्यागी एक युवा गेंदबाज हैं और उनकी यह स्पीड आने वाले मैचों में और खतरनाक हो सकती है।
2. एनरिक नॉर्किया – 150.9 kmph
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया अपनी स्पीड के लिए पहले से ही जाने जाते हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 150.9 kmph की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी।
उस मुकाबले में एनरिक नॉर्किया ने भले ही उम्मीद से ज्यादा रन लुटाए, लेकिन उन्होंने कई गेंदें 145 kmph से ज्यादा की गति से फेंकी, जिसमें से तीन गेंदें 149 kmph से ज्यादा की रफ्तार से भी थीं। इसीलिए, उनकी लगातार तेज गति वाली गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है।
1. अशोक शर्मा – 154.2 kmph
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के 9वें मैच के 16वें ओवर की आखिरी गेंद 154.2 kmph की रफ्तार से फेंकी।
इसी ओवर की चौथी गेंद उन्होंने 150.7 kmph की रफ्तार से भी फेंकी थी, जो उनकी लगातार तेज गति से गेंदबाजी करने की क्षमता को दिखाता है। इस पूरे स्पेल में अशोक शर्मा ने 145 kmph से ऊपर की रफ्तार से कई गेंदें डालीं, जिससे साफ होता है कि वह इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए एक एक्स-फैक्टर गेंदबाज बनकर उभरे हैं।
आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की यह रेस अभी और रोमांचक होने वाली है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, इस लिस्ट में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं और स्पीड के मामले में कई नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

