SRH vs LSG मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आईपीएल 2026 सीजन का आज 10वाँ मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा 2026 में SRH की टीम ने 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है । वही LSG ही टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
SRH vs LSG मुकाबले के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद का यह इस सीजन का पहला मैच है और मौसम हल्का सा बादलों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। दोपहर के मुकाबले को देखते हुए यह खिलाड़ियों के लिए थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है।
यह मैदान आमतौर पर बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है। बाउंड्री की बात करें तो दाईं तरफ 63 मीटर, बाईं ओर 68 मीटर और सीधा हिस्सा सबसे लंबा है, करीब 75 मीटर। बल्लेबाज भी समझदारी दिखाते हैं और छोटी बाउंड्री की तरफ शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। थर्ड मैन लगभग 58 मीटर और फाइन लेग करीब 61 मीटर है, जहां रन बनाना थोड़ा आसान रहता है।
अगर पिच पर नजर डालें तो यह काफी बढ़िया दिख रही है, जैसा कि यहां अक्सर देखने को मिलता है। हालांकि इसमें हल्की सूखापन नजर आ रहा है, खासकर दिन के मैच को ध्यान में रखते हुए। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
आईपीएल में इस मैदान पर अब तक कुल 83 मैच खेले गए हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 47 मुकाबले अपने नाम किए हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
पिच व मौसम का रिपोर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 5 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम खराब रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जिसके चलते हुए आज मैच में बारिश अपना खलल डाल सकती है।
SRH और LSG प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

